भीड़ से दूर, सुकून के करीब…मसूरी नहीं, इन ऑफबीट हिल स्टेशनों की करें सैर

मसूरी में जाम से बचने के लिए नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। इन दिनों समय वेकेशन की वजह से मसूरी में भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ गई है। वीकेंड पर लगभग 15 हजार से ज्यादा गाड़ियां मसूरी पहुंच रही हैं। ऐसे में इतने लोग यहां पहुंचेंगे, तो सड़कों पर जाम होगा ही। इसलिए जाम पर नियंत्रण पाने के लिए तीन जगहों से शटल सेवाएं चलाने का फैसला किया गया है। इतना ही नहीं अब यात्रियों के लिए होटल से चेक-इन और चेक-आउट का समय भी अलग होगा। शटल सेवा देहरादून से मसूरी के लिए मिल रही है। इसमें यातायात को किंग्रेग से लाइब्रेरी चौक व पिक्चर पैलेस से ले जाया जाएगा। जो मसूरी जा रहे हैं उनकी गाड़ियों को किंग्रेग में ही पार्क करवा दिया जाएगा। गज्जी बैंड से भी यात्रियों को मसूरी के लिए शटल सेवा मिलेगी। ऐसे में मसूरी जाने के लिए अगर इतनी परेशानी झेलनी है, तो इससे बेहतर है कि आप किसी अन्य लोकेशन पर घूमने का प्लान बनाएं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मसूरी से कुछ दूरी पर स्थित अच्छी शांत जगहों के बारे में बताएंगे।
टिहरी डैम (Mussoorie Alternative Destinations)

मसूरी के भीड़ से बचने के लिए आप टिहरी झील जाने का प्लान बना सकती हैं। मसूरी से टिहरी झील का रास्ता लगभग 88 किमी की दूरी का है। यहां आप 3 से 4 घंटे में पहुंच जाएंगी। इस जगह की खासियत यह है कि यहां आपको ज्यादा भीड़ और ट्रैफिक नहीं मिलेगा। इसलिए यहां घूमने जाना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आप नरेंद्र नगर, बरकोट और चंबा से होते हुए टिहरी डैम पहुंचेंगे। यह सफर काफी खूबसूरत रहेगा। यहां होटल भी आपको बजट में मिल जाएंगे। इसलिए इस वीकेंड आप यहां घूमने का प्लान बना सकती हैं।
इसे भी पढे़ं- 30 हजार में 6 दिन का शिमला टूर पैकेज, होटल-तीनों टाइम का खाना और घूमने के लिए गाड़ी भी शामिल
कनाताल (Hill Stations Near Dehradun)

अगर आप मसूरी नहीं जाना चाह रही हैं, लेकिन उसके आस-पास ही कोई जगह ढूंढ रही हैं, तो कनाताल जाने का प्लान बना सकती हैं। कनाताल का रास्ता धनोल्टी से होकर गुजरेगा। इसलिए एक दिन आप धनोल्टी में भी बिता सकती हैं। धनोल्टी भी ऐसी जगह है, जहां ज्यादा ट्रैफिक नहीं होता। साथ ही, पर्यटकों की भीड़ भी ज्यादा नहीं होती है। इसके साथ साथ ही धनोल्टी में होटल और होम स्टे भी सस्ते हैं। इसलिए यहां रहना आपको अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें-Summer Vacation में छोटे बच्चों के साथ इन जगहों पर जाने से बचें, यहां गर्मी से परेशान रहेंगे आप
लैंसडाउन

मसूरी से लैंसडाउन 5 घंटे की दूरी पर है। यह ऊंचाई पर स्थित है, इसलिए यहां आपको मसूरी जितने पर्यटक देखने को नहीं मिलेंगे। साथ ही, यहां ज्यादा भीड़ भी नहीं होने वाली है। इसलिए आप सुकून से अपनी छुट्टियां बिता सकती हैं। अगर आप अपने पूरे परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रही हैं, तो आपके लिए ऐसी जगहों पर जाना अच्छा है। क्योंकि, ट्रैफिक में आपको ज्यादा देर नहीं फंसना पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें- लैंसडाउन से करीब 15 किमी दूर स्थित यह खूबसूरत जगह गर्मी में घूमने के लिए बेस्ट है, आप भी पहुंच जाएं
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।