Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:19 AM IST

17 साल बाद भी उत्तराखंड की कुछ दिलचस्प बातें नहीं हैं बदली

‘देवताओं की भूमि’ के रूप में जाना जाने वाला उत्तराखंड अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में फेमस है।
Updated:- 2017-11-10, 17:05 IST
uttarakhand

‘देवताओं की भूमि’ के रूप में जाना जाने वाला उत्तराखंड अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। साथ ही उन चुनिन्दा जगहों में से एक है जहां घूमने के लिए इंडिया ही नहीं विदेश से भी लोग आते हैं। इसके साउथ में उत्तर प्रदेश और नॉर्थ वेस्ट में हिमाचल प्रदेश है। उत्तराखंड का मूल नाम उत्तरांचल था जिसे बदलकर जनवरी 2007 में  उत्तराखंड कर दिया गया था। इस राज्य में कुल 13 जिलें हैं जिन्हें प्रमुख  डिवीजनों कुमाऊं और गढ़वाल के आधार पर बांटा गया है।

uttarakhand inside

Image Courtesy: Bp.blogspot.com
9 नवम्बर 2000  में 27वें राज्य के तौर पर जन्म लेने वाले उत्तराखंड को गुरुवार को 17 साल पूरे हो गए। जन्म से 17 वर्ष तक के सफर में क्या खोया और क्या पाया बस इसी उधेड़ बुन में लगा है हर वो नागरिक जिसने इस राज्य के जन्म का सपना देखा था। उत्तराखंड ने अपने शुरुआती दौर में बहुत संघर्ष देखा था, फिर चाहे वो राज्य बनाने के लिए संघर्ष हो या राज्य बनने के बाद राजनीतिक उठापटक या फिर पहाड़ों की आपदा हो लेकिन आज भी उत्तराखंड प्रकृति को अपने में समेटे हुए है। शायद यही कारण है कि देशी और या फिर विदेशी हर मौसम में यहां टूरिस्ट आना पसंद करते हैं।

uttarakhand inside

Image Courtesy: Bp.blogspot.com

जानिए उत्तराखंड में कौन सी बोलियां बोली जाती हैं

यहां ज्यादातर कुमाऊंनी और गढ़वाली बोली जाती है।  'कुमाऊं' बोली की ही उप बोलियां हैं जोहरी, दानपुरिया, अस्कोटी, सिराली, गंगोला, सोरयाली, चौघरख्याली और माझ कुमैया। गढ़वाली बोली की उप बोलियां हैं जौनसारी, सैलानी और मर्ची। उत्तराखंड की मुख्य बोलियां  संस्कृत और केंद्रीय पहाड़ी से प्रभावित हैं और ये बोलियां देवनागरी लिपि में लिखी जाती हैं।

uttarakhand insid

Image Courtesy: Bp.blogspot.com

उत्तराखंड के फेमस हिल स्टेशन

उत्तराखंड अपने हिल स्टेशनों मसूरी, चोपटा, अल्मोड़ा, नैनीताल, धनौल्टी, लैंसडाउन और वैली ऑफ फ्लॉवर के लिए फेमस है। वैली ऑफ फ्लॉवर में लगभग 250 तरीके के फूल हैं जो आंखों को सुकून देते हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून अंग्रेजों के टाइम से ही सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। मसूरी अपनी हरी-भरी पहाड़ियों के लिए फेमस है। इनके अलावा नैनीताल भी अपनेआप में खूबसूरती समेटे हुए है।

uttarakhand inside

Image Courtesy: Bp.blogspot.com

उत्तराखंड से जुड़ी इन सब दिलचस्प बातों को जानने के बाद ऐसा लगता है कि हर साल छुट्टियों में उत्तराखंड जाया जाए।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।