Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:31 PM IST

केवल 7000 रुपए में अब क्रूज से जा सकती हैं आप मुंबई से गोवा

गोवा जाने के एक्‍सपीरियंस को और भी बेहतर बनाने के लिए अब मुंबई से गोवा के बीच क्रूज सर्विस शुरू की गई है।। इस क्रूज का नाम अंग्रीया है। 
Updated:- 2018-08-02, 15:30 IST
Travel mumbai to goa by new angriya cruise in just seven thousand rupees

गोवा का नाम आते ही मस्‍ती, मजा और मनोरंजन जैसे शब्‍द जहन में आ जाते हैं। गोवा जगह ही ऐसी है जहां पर हर कोई जा कर अपनी फैमिली, पार्टनर और दोस्‍तों के साथ कुछ अच्‍छे पल बिताना चाहता है। इसी बात को ध्‍यान में रखते हुए और गोवा जाने के एक्‍सपीरियंस को और भी बेहतर बनाने के लिए अब मुंबई से गोवा के बीच क्रूज सर्विस शुरू की गई है। जी हां, अब क्रूज पर सवार होकर समंदर का मजा लेते हुए गोवा तक का सफर तय कर सकती हैं। सबसे मजेदार बात तो यह है कि इस सर्विस का मजा केवल 7000 रपए में लिया जा सकता है। इस क्रूज का नाम अंग्रीया है और यह 1 अगस्‍त से मुंबई के नए डोमेस्टिक क्रूज टर्मिनल से शुरू हुई है। इस क्रूज का नाम मराठा नेवी के पहले ऐडमिरल कनाहोजी आंग्रे के नाम पर रखा गया है। 

Travel mumbai to goa by new angriya cruise in just seven thousand rupees

6 कैटिगिरी में बटां है क्रूज 

क्रूज की टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। अगर आपका जल्‍द ही गोवा जाने का प्‍लान बन रहा है तो आप इस क्रूज से यात्रा कर सकती हैं। मगर, सी ईगल कंपनी द्वारा चलाए जा रहे इस क्रूज में सफर करने से पहले कुछ बातों को जान लेना आपके लिए बहुत ज्‍यादा जरूरी है। जैसे कि, इस क्रूज को 6 कैटिगिरी में बांटा गया है। इन कैटिगिरीज में टिकट का किराया भी अलग-अलग है। क्रूज की टिकट बुकिंग में यात्रियों को ट्रैवल के दौरान भोजन, रिफ्रेशमेंट और ब्रेकफास्‍ट आदि सब कुछ क्रूज के स्‍टाफ द्वारा ही प्रोवाइड कराया जाएगा। खाने-पीने के साथ ही इस क्रूज में मनोरंजन के दूसरे साधन भी होंगे। यात्रा के दौरान गोवा पहुंचने से पहले यह क्रूज रत्‍नागिरी, मलवान, विजयदुर्ग और रायगढ़ जैसी जगहों पर रुकेगा। इस क्रूज में एक बार में 500 यात्री सफर कर सकते हैं। 

टाइमिंग्‍स 

यह क्रूज हर रोज शाम 5 बजे मुंबई से चलेगा और अगले दिन सुबह 9 बजे तक गोवा पहुंचाएगा। मगर, क्रूज को चलने से पहले मौसाम का मिजाज देखा जाएगा। मुंबई पोर्ट ट्रस्‍ट के चेयरमेन संजीव भाटिया कहते है, ‘समुद्री इलाकों में मौसम बिगड़ता रहता है और इससे क्रूज समुद्र में फंस सकता है। इसलिए यात्रियों की सलामती के लिए हम क्रूज को तब ही चलाएंगे जब मौसम साफ होगा। अगर मौसम सही नहीं होगा तो हम उस दिन क्रूज को कैंसिल कर देंगे।’

 

लग्‍जरी से भरा होगा क्रूज 

क्रूज का नाम आते ही एक लग्‍जरी से भरी तस्‍वीर आंखों में तैर जाती है। यह क्रूज आपकी उस तस्‍वीर जैसा ही होगा। इसमें 24 घंटे खुले रहने वाली दुकाने होंगी। यह दुकानें क्रूज के डेक पर होंगी। अगर आप चाहें तो यहां से शॉपिंग कर सकती हैं। शॉपिंग के अलावा यहां आप अच्‍छे रेस्‍तरां में खाना भी खा सकती हैं। इस क्रूज में 7 रेस्‍तरां हैं। अगर आप स्विमिंग का मजा लेना चाहती हैं, तो इस क्रूज में एक स्विमिंग पूल भी है। अगर आप अर्ट लवर हैं तो इस क्रूज में मौजूद पेंटिंग्‍स और तस्‍वीरों को निहार कर भी वक्‍त बिता सकी हैं। 

Travel mumbai to goa by new angriya cruise in just seven thousand rupees

और भी हैं क्रूज सर्विस 

अंग्रीया क्रूज मुंबई-गोवा के बीच चलने वाली पहली क्रूज सर्विस है मगर ऐसी कई इंटरनेशनल क्रूज कंपनियां हैं, जो मुंबई से अलग-अलग देशों की क्रूज यात्रा कराती हैं। जैसे, वाइकिंग ओशन क्रूज मुंबई से गोवा, श्रीलंका और सिंगापुर होते हुए बैंकॉक जाता है। इसके अलावा कोस्‍टा लाइन क्रूज मुंबई से मालद्वीप ले जाता है। इसके अलावा केरल के कोचिन से भी गोवा के लिए क्रूज चलती हैं। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।