होली पर टिकट की मारामारी होगी खत्म, इन स्पेशल ट्रेनों में सीट पाने के लिए आजमाएं ये 3 हैक्स; सफर होगा आसान

होली पर इस समय लाखों लोग कन्फर्म ट्रेन टिकट होने का इंतजार कर रहे हैं। किसी की टिकट वेटिंग में अटकी है, तो कोई इस उम्मीद में है कि RAC टिकट ही मिल जाए। मोबाइल पर बार-बार PNR स्टेटस चेक करना और चार्ट बनने का इंतजार करना, यात्रियों के लिए आम हो गया है। ऐसे में कई यात्री यह उम्मीद लगा बैठे हैं कि सीट कन्फर्म नहीं होगी। भारतीय रेलवे ने हर साल की तरह इस साल भी भीड़ को संभालने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई है, लेकिन इसमें भी उन्हें सीटें वेटिंग में मिल रही है। अगर आपकी भी टिकट कन्फर्म नहीं हुई है, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको हैक्स बताएंगे। इन हैक्स की मदद से आप कन्फर्म टिकट पाने की कोशिश कर सकती हैं।
रूट में आने वाले अगले स्टेशन पर टिकट चेक करें
कन्फर्म सीट पाने का यह सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप, उस ट्रेन के रूट में पड़ने वाले स्टेशन की टिकट सर्च करें। यह तरीका तब फायदेमंद हो सकता है, जब आपको एक स्टेशन पर सभी सीटें वेटिंग में नजर आए। जब आपके स्टेशन से सीटें फुल हो चुकी होती हैं, तो रास्ते में कुछ स्टेशन ऐसे होते हैं, जहां से यात्रियों ने टिकट बुक नहीं की होती। उनका सफर बीच में ही खत्म हो रहा होता है, इसलिए आगे की सीटें खाली हो जाती है। आप किसी शहर से टिकट बुक कर रहे हैं और वहां से सीटें फुल हैं, तो संभव है कि वही ट्रेन अगले बड़े जंक्शन से कन्फर्म सीट दिखा दे। इसलिए यह तरीका आपके लिए बेस्ट हो सकता है।
रूट ब्रेक करके टिकट लें
इसका अर्थ है कि आप रास्ते में पड़ने वाले बीच के स्टेशन तक ही सीट बुक करने की कोशिश करें। कई बार ऐसा होता है कि एक स्टॉप से दूसरे स्टॉप तक सीटें फुल होती है, लेकिन बीच में किसी स्टेशन तक सीट कन्फर्म हो जाती है। उदाहरण के लिए आप दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए टिकट बुक कर रही हैं, लेकिन टिकट नहीं मिल पा रही। हालांकि, हो सकता है कि दब आप दिल्ली से पानीपत या अंबाला तक टिकट बुक करें, तो कन्फर्म मिल जाए। आधा सफर ट्रेन से करने के बाद आप बाकी रास्ता बस से कवर कर सकते हैं।
अलग-अलग क्लास चेक करें
ऐसा जरूरी नहीं है कि स्लीपर में टिकट नहीं मिल रही है, तो किसी और कोच में भी सीटें कन्फर्म नहीं हो पाएगी। आप दूसरे स्टेशन से भी अलग-अलग कोच में टिकट चेक कर सकते हैं। उदाहरण के लिए दिल्ली से चंडीगढ़ की जगह दिल्ली से अंबाला की ट्रेन टिकट चेक करते समय, एसी, स्लीपर और 1AC जैसे कोच भी चेक कर सकती हैं। इससे आपको किसी न किसी कोच में ट्रेन टिकट मिल जाएगी। ऑनलाइन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
इसे भी पढ़ें- Holi Special Train 2026: होली पर घर जाने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, इन स्पेशल ट्रेन में कन्फर्म टिकट मिलना होगा आसान
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।