RailOne App से ट्रेन टिकट बुकिंग पर मिलेगी 3% की छूट, जानें क्या है बुक करने का पूरा प्रोसेस?

रेलवन ऐप यात्रियों को टिकट बुक करने पर एक अच्छा ऑफर दे रहा है। इसमें अगर आप रेलवन ऐप के वॉलेट में पैसे डालने के बाद बुकिंग करेंगी, तो आपको और भी ज्यादा डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर आज से शुरू हो गया है। बुकिंग की यह सुविधा अनरिजर्व्ड टिकट यानी जनरल टिकट पर मिलने वाली है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रेलवन ऐप द्वारा जारी इस सुविधा के बारे में विस्तार से बताएंगे। आप कैसे टिकट बुक कर सकती हैं और आपको क्या सुविधाएं मिलने वाली हैं, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।
किस ट्रेन टिकट पर मिलेगा 3% डिस्काउंट?
ध्यान रखें कि जनरल टिकट के अलावा आपको किसी और टिकट पर डिस्काउंट नहीं मिलेगा। यह सुविधा आज से शुरू हो गई है। जो भी यात्री रेलनव ऐप से ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान UPI, क्रेडिट, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से पेमेंट करके टिकट बुक कर रहे हैं, उन्हें डिस्काउंट मिलेगा। रेलवे की तरफ से 30 दिसंबर को जनरल टिकट पर छूट देने की बात कही गई थी।

6% डिस्काउंट कैसे मिलेगा?
- अगर आप टिकट बुकिंग के दौरान R-वॉलेट से पेमेंट करते हैं, तो यह ऑफर 6% यानि डबल हो जाता है। इसके लिए आपको पहले UPI के जरिए ऐप में पैसे सेव करने होंगे। इसके बाद वॉलेट में पैसे आ जाएंगे। वॉलेट से पेमेंट करने पर दुगना फायदा मिलेगा।
- ध्यान रखें कि यह सुविधा पूरे साल नहीं मिलने वाली है। यह ऑफर यात्रियों के लिए केवल 14 जुलाई तक है। 6 महीने के बाद यह सुविधा हटा ली जाएगी।
- रेलवन ऐप से टिकट बुक करने वाले यात्रियों को पता होना चाहिए कि यह सुविधा आपको केवल इसी ऐप पर मिलेगी। अगर आप किसी अन्य ऐप से बुकिंग करती हैं, तो डिस्काउंट नहीं मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- ट्रेन में टिकट पाने के लिए दिन का सही समय जान लें, कन्फर्म सीट मिल सकती है आपको
रेलवन ऐप से कैसे करें टिकट बुक?
- सबसे पहले आपको ऐप से टिकट बुक करने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करने के बाद, इसे अपने मोब नंबर की मदद से लॉगइन करें।
- ओटीपी डालने के बाद ऐप खुल जाएगी।
- यहां प्रोफाइल पर आपको R वॉलेट का ऑप्शन मिलेगा।
- वहां से आप पेमेंट करके R वॉलेट एक्टिवेट करें।
- अब जनरल टिकट बुकिंग के ऑप्शन पर जाएं।
- ट्रेन और यात्रा से जुड़ी सभी डिटेल्स भरने के बाद ओके पर क्लिक करें।
- इस तरह टिकट बुक हो जाएगी।
- इसे भी पढ़ें- जनरल टिकट लेकर इन ट्रेनों में सफर नहीं कर सकतीं आप, जानें पूरा नियम
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik, railone app
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।