सूटकेस में जगह नहीं बचती? मिक्स एंड मैच की इस ट्रिक से होगी आसान पैकिंग

ट्रिप का नाम सुनते ही मन खुश हो जाता है। खासकर बरसात के मौसम में चारों तरफ हरियाली के बीच घूमना एक अलग ही अनुभव होता है। अगर आप भी घूमने का प्लान बना रही हैं, लेकिन आपकी सबसे बड़ी परेशानी बैग पैक करना है, तो यह लेख आपके लिए बेस्ट रहेगा। आज हम आपको इस लेख में एक ऐसे स्मार्ट पैकेजिंग फॉर्मूले के बारे में बताएंगे, जिसे अपनाकर आप अपने बैग में खूब सारी जगह बचा सकती हैं।
ओवरपैकिंग से परेशान हैं, तो बदलें पैकिंग का तरीका
ट्रिप पर जाने से पहले अगर आपका सूटकेस जरूरत से ज्यादा भर जाता है और उसकी जिप बंद नहीं होती, तो अब पैकिंग का तरीका बदल लें। अपनी अगली ट्रिप के लिए आप नीचे बताये गए 'मिक्स एंड मैच' पैकेजिंग फॉर्मूला अपना सकती हैं।

क्या है 'मिक्स एंड मैच' पैकेजिंग फॉर्मूला?
मिक्स एंड मैच पैकेजिंग फॉर्मूले का मतलब है सूटकेस में ऐसे कपड़े रखना, जो आपस में आसानी से मैच हो जाएं। उदाहरण के तौर पर, अगर आप एक ब्लैक पैंट या जींस रख रही हैं, तो उसके साथ दो अलग-अलग शर्ट और दो टॉप रख सकती हैं। इससे आपको कम कपड़ों में भी कई डिफरेंट लुक्स मिल जाएंगे और सूटकेस में काफी जगह खाली रहेगी।
कपड़े चुनते समय ध्यान रखें ये 'न्यूट्रल कलर्स'
मिक्स एंड मैच फॉर्मूले को फॉलो करने से पहले कुछ ऐसे न्यूट्रल कलर्स चुनें, जिन्हें कई तरह से स्टाइल किया जा सकता है। जैसे - ब्लैक, व्हाइट, बेज, ग्रे, डेनिम और नेवी ब्लू कलर। ये कलर्स लगभग हर दूसरे कपड़े के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। उदाहरण के लिए, एक ब्लैक ट्राउजर या पैंट के साथ आप व्हाइट शर्ट, प्रिंटेड टॉप या फिर बेज कलर टी-शर्ट पहनकर अलग-अलग लुक पा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- ट्रेन ट्रैवलिंग के दौरान नहीं होगी कोई परेशानी, बस फॉलो करें ये पैकिंग हैक्स
लेयरिंग वाले कपड़ों का चुनाव करें
अपने सूटकेस में लेयरिंग वाले कपड़े जरूर रखें। हल्की शर्ट, श्रग, डेनिम जैकेट या स्टोल जैसे कपड़े एक ही आउटफिट को नया लुक देने में मदद करते हैं। जैसे दिनभर आपने जो टी-शर्ट पहनी है, शाम को उसी पर एक डेनिम जैकेट या स्टोल डाल लें। इससे बिना एक्स्ट्रा कपड़े रखे आपका लुक पूरी तरह बदल जाएगा।
पैकिंग करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
- इस फॉर्मूले को अपनाते समय कपड़ों को फोल्ड करने के बजाय रोल करके रखें। इससे सूटकेस में जगह कम घिरती है।
- छोटे-छोटे सामान जैसे - मोजे या बेल्ट को आप सूटकेस के खाली कोनों में या जूतों के अंदर जगह बनाकर रख सकती हैं।
- कपड़े सूटकेस में रखने से पहले घर पर ही उनका मैचिंग कॉम्बिनेशन ट्राई करके देख लें।
- अगर आपके पास कोई भारी जैकेट या स्नीकर्स हैं, तो उन्हें बैग में पैक करने के बजाय पहनकर जाएं।
यह भी पढ़ें- अरे बहन! सूट-साड़ी लेकर ट्रिप पर जा रही हैं? ये पैकिंग हैक्स आएंगे बेहद काम
अगर आप ऊपर बताए गए इस फॉर्मूले की मदद से पैकिंग करेंगी, तो आपकी ट्रिप बिना किसी झंझट के पूरी होगी और बैग पैक करने में भी कोई परेशानी भी नहीं आएगी।यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
- सफर में क्या-क्या ले जाना चाहिए?
- सफर पर जाते समय अपने साथ जरूरी दस्तावेज, कपड़े और एक फर्स्ट-एड बॉक्स जरूर ले जाना चाहिए।
- छोटे सूटकेस में कपड़े कैसे फिट करें?
- सबसे पहले, हर चीज़ को सपाट बिछाएं, आस्तीन या किनारों को मोड़कर एक सुविधाजनक चौड़ाई तक लाएं, और फिर नीचे से ऊपर की ओर कसकर रोल करें ।
- सूटकेस में भारी सामान कैसे पैक करें?
- फूली हुई जैकेट या स्वेटर का आकार कम करने के लिए कंप्रेशन बैग का इस्तेमाल करें ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।