herzindagi
image

सिंगापुर की इन 5 जगहों की तस्वीरें देखने के बाद आप भी जाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे

सिंगापुर अपने छोटे आकार के बाद भी सबसे बेस्ट पर्यटक आकर्षणों का केंद्र माना जाता है। यह भारतीयों के लिए सबसे सुरक्षित स्थलों में से भी एक है।
Editorial
Updated:- 2025-03-05, 14:53 IST

दुनिया के सबसे फेमस वेकेशन स्पॉट के रूप में जाना जाने वाला सिंगापुर हर किसी के लिए बेस्ट है। आप चाहें अपने परिवार के साथ यहां जा रहे हों या अपने पार्टनर के साथ, हर किसी को यह जगह पसंद आएगी। यहां की सफाई, सुरक्षा और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर इसे अन्य देशों से अलग बनाते हैं। यह दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक छोटा-सा द्वीपीय देश है। इसकी ऊंची-ऊंची इमारतों, हरे-भरे बगीचों, और शानदार शॉपिंग मॉल्स के साथ-साथ साफ -सुथरे सुनहरे बीच लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अगर आप भारत से कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो एक बार सिंगापुर की इन 5 फेमस जगहों के बारे में जान लें।

सिविक जिला (Civic District)

Civic District

गर आपको सुंदर इमारतें देखने का शौक है, तो आपको यह जगह पसंद आएगी। यहां कई पुरानी ब्रिटिश इमारतें देखी जा सकती हैं। खूबसूरत सुंदर इमारतें, जो इतिहास की सुंदर कला को दर्शाती है। ऐसा अनोखा और सुंदर इमारतों वाला इलाका आपको और कहीं नहीं देखने को मिलेगा। इसके अलावा, आप यहां बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं। यहां स्थित नदी आपको सुंदर नजारे के साथ-साथ अच्छी बोट सैर का भी मजा देगी। यहां नेशनल गैलरी सिंगापुर, नेशनल म्यूजियम ऑफ सिंगापुर और एशियन सिविलाइजेशन म्यूजियम जैसी ऐतिहासिक इमारतें आप देखकर जरूर आएं।

इसे भी पढ़ें- थाईलैंड से जुड़ी इन बातों को जानने के बाद आप भी घूमेंगे यहां

लिटिल इंडिया सिंगापुर

लिटिल इंडिया सिंगापुर

सिंगापुर में भारत जैसा अहसास आपको यहां लिटिल इंडिया में होगा। जीवंत और सांस्कृतिक रूप से यह जगह घूमने के लिए बेस्ट है। यहां की रंगीन सड़कें, हलचल भरे बाजार और भारत के टेस्ट पर बनने वाले भोजन आपको विदेश में भी भारत का अहसास करवाएंगे। यहां आपको भारतीय संस्कृति का एक अनूठा दर्शन देखने को मिलेगा।

चाइना टाउन

चाइना टाउन

चाइना टाउन की तस्वीरें आपने सोशल मीडिया पर हजारों बार देखी होगी। यह ऐतिहासिक जगह है। माना जाता है कि इसकी स्थापना 1820 के दशक में हुई थी। यहां की प्राचीन कलाकृतियां और प्रदर्शनियां देखने आपको जरूर जाना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें-Vacation में बच्चों के साथ बनाएं थाईलैंड जाने का प्लान, जानें कितना आएगा 3 लोगों का खर्च

सेन्साटो द्वीप

सेन्साटो द्वीप

सिंगापुर का सेन्साटो द्वीप भी घूमने के लिए अच्छी जगह है। यहां की सड़कें, केबल कार और बोर्डवॉक भरी हुई नजर आएगी। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटी करने आ सकते हैं। आप समुद्र तटों के ठंडे पानी में घंटों समय बिता सकते हैं।  यह भारतीयों के लिए विदेश में घूमने की अच्छी जगह में से एक है।

मरीना बे सैंड्स

मरीना बे सैंड्स

सिंगापुर में आपको यहां भी घूमना पसंद आएगा। यहां की बड़ी इमारत में सबसे सुंदर नाव की आकार वाली बिल्डिंग है। मरीना बे सैंड्स उन लोगों के लिए एक पसंदीदा जगह है जो अमीरों जैसी जीवन पसंद करते हैं। यहां के तीन 55-मंजिला टावर के होटल कमरे और लक्जरी सुइट्स आपके ट्रिप को यादगार बना देंगे।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।