Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:03 AM IST

Rajasthan से पहली बार मसूरी घूमने का बना रही हैं प्लान, 10 हजार में ऐसे बनाएं ट्रिप

राजस्थान से मसूरी जाने वालों का सबसे ज्यादा खर्च स्थानीय परिवहन पर होता है। कई लोग बिना तुलना किए ट्रेन, बस या फ्लाइट टिकट बुक कर लेते हैं और बाद में ट्रिप महंगा होने पर दुखी होते हैं।
Updated:- 2026-06-22, 17:50 IST
rajasthan to mussoorie trip full travel guide under rs 10000 only

राजस्थान से मसूरी पहली बार घूमने का प्लान बना रही हैं, तो आपको खर्चों के बारे में पता होना चाहिए। अगर आपको किन चीजों पर खर्च ज्यादा होगा, इसके बारे में पता होगा, तो आप पहले ही अपने खर्चों पर कंट्रोल कर लेंगी। मसूरी जाने वाले लोग अक्सर यात्रा में पैसे खर्च ज्यादा कर देते हैं। कई बार उनकी 2 से 3 दिनों की ट्रिप में 20 से 25 हजार रुपये तक खर्च हो जाते हैं। अगर आप यह गलती नहीं करना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

राजस्थान से मसूरी ट्रिप कैसे प्लान करें?

  • पहली बार मसूरी घूमने का प्लान बना रहे यात्रियों को पहले आने-जाने के खर्च के बारे में सोचना चाहिए। आने-जाने के खर्च से ही आपके पूरे ट्रिप का बजट निर्भर करता है।
  • अगर आप 10 हजार में ट्रिप प्लान करना चाहती हैं, तो बस से यात्रा करें। बस से आपका आने जाने का खर्च लगभग 2 हजार रुपये के अंदर हो जाएगा।
  • मसूरी पहुंचने के बाद सबसे पहला काम बाइक या स्कूटी रेंट पर लेना है। इससे आप मसूरी कम बजट में घूम लेंगी। स्कूटी का 2 दिनों का रेंट लगभग 1000 से 1400 रुपये तक होगा। इसके बाद पेट्रोल पर आप 500 रुपये तक खर्च कर लेंगी।
  • होट की बुकिंग पहले ही ऑनलाइन कर लें, जिससे आप स्कूटी से होटल तक पहुंच सकती हैं। होटल पहुंचने के बाद सामान रखें और पूरे दिन घूमें। सस्ते में घूमने वाले यात्रियों के लिए यब सबसे बेस्ट ऑप्शन है।
  • खाने-पीने के लिए आप स्ठानिय ढाबे से ऑर्डर करें। यहां आप खुद खाने जाती हैं, तो पैसे भी ज्यादा खर्च नहीं होते हैं और आप बजट में वापस घूमकर भी वापस आ जाएंगी।

Rajasthan to Mussoorie travel

पैसे बचाने के टिप्स

  • सबसे अच्छा समय यह होगा कि आप वीकेंड की बजाय वीकडे पर ट्रिप प्लान करें।
  • होटल कम से कम 10 दिन पहले बुक करें।
  • प्राइवेट टैक्सी से बचें और स्कूटी से ही घूमें।
  • ज्यादा शॉपिंग न करें, क्योंकि यहां चीजें महंगी मिलती हैं।
  • ऑफ-सीजन में घूमने जाना यहां बेस्ट होता है, क्योंकि आपको भीड़ नहीं मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- Kempty Waterfall नहीं मसूरी में यहां छिपे हैं सबसे सुंदर झरने, नहीं मिलेगी ज्यादा भीड़

Mussoorie travel guide

10 हजार रुपये कहां-कहां खर्च होंगे?

  • बस टिकट आने-जाने की- 2000 रुपये
  • होटल 2 दिनों के लिए 2000 रुपये से 3000 रुपये तक
  • 2 दिनों के खाने का खर्च- 2000 रुपये से 2500 रुपये तक
  • स्कूटी और पेट्रोल का खर्च- लगभग 2000 रुपये
  • मसूरी घूमने के लिए अच्छी जगह है, बस खर्च का ध्यान रखें।

इसे भी पढ़ें- मसूरी में घूमने के लिए नई जगह ढूंढ रहे हैं, तो ये 3 जगह आएगी पसंद

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- IRCTC OFFICIAL

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।