herzindagi
image

Pushkar Mela 2024: पुष्कर मेला में आखिरी दिन क्या होता है, राजस्थान घूम रहे लोग जान लें जरूरी एक्टिविटी

15 नवंबर का दिन पुष्कर मेला का आखिरी दीन है। ऐसे में मेले के आखिरी दीन को मजेदार करने और पर्यटकों का उत्साल बढ़ाने के लिए यहां और भी तरह-तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाने वाला है।
Editorial
Updated:- 2024-11-14, 17:58 IST

राजस्थान के पुष्कर में हो रहा है वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला जोरों शोरो पर है। खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम से लेकर तरह-तरह की चीजें इस मेले में देखने को मिल रही है। बीते दिनों मेले के 12वें दिन 'शान-ए-मूंछ' प्रतियोगिता ने दर्शकों को दिल जीत दिया। देश के साथ-साथ इस मेले में विदेशियों की भीड़ भी देखी जा रही है। ऐसे में अभी कई लोग हैं, जो मेले का आखिरी दिन यहां तरह-तरह की प्रतियोंगिता का मजा उठाने का इंतजार कर रहे हैं।

पुष्कर मेला के आखिरी दिन कौन सी प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है, यह जानने के लिए आपको यह आर्टिकल पूरा पढ़ना होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पुष्कर मेला से जुड़ी खास बाते विस्तार से बताएंगे।

पुष्कर मेला में बुधवार के दिन हुई प्रतियोगिताएं

pushkar mela 2024 fun competitions and activities on 15 november last day in rajasthan camel fair

इसे भी पढ़ें- Pushkar Mela 2024 Competition: राजस्थान गए और पुष्कर मेला में हो रही इन 3 प्रतियोगिताओं को नहीं देखा तो होगा अफसोस, पहले ही नोट कर लें शेड्यूल

पुष्कर मेला में आखिरी दिन 15 नंवबर 2024 को होने वाली प्रतियोगिता

pushkar

  • सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक देख पाएंगे सैंड आर्ट
  • यह सैंड आर्ट वाटर वर्क्स पंप हाउस पर कलाकार अजय रावत करेंगे।
  • सुबह 11 बजे से राज 08:00 बजे तक - शिल्पग्राम में शिल्पग्राम हस्तशिल्प बाज़ार सजाया जाएगा।
  • शाम 6 बजे पुष्कर महाआरती का आयोजन होगा।
  • लोग सरोवर में महास्नान में हिस्सा लेंगे।

इसे भी पढ़ें- पुष्कर मेला देखने के लिए जा रहे हैं राजस्थान, तो इन जगहों पर घूम कर आना न भूलें

  • रात 9 बजे मेला खत्म होने से पहले मेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण होगा।
  • इसमें समूह नृत्य, मटका रेस, बोरी रेस, चम्मच रेस और रस्साकशी देखने को मिलेगा।
  • यहां आप गर्म हवा के गुब्बारे की सवारी कर पाएंगे।
  • ऊंट दौड़ और सौंदर्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हो जाएगा। जिसमें सबसे सुंदर ऊंट को विजय घोषित किया जाएगा।
  • पुष्कर राजस्थान में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है। इसलिए यहां घूमने में आपको मजा आएगा।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।