नासिक के इन Water Parks में जाने पर नहीं होगा ज्यादा खर्चा, परिवार के साथ जाएं

भारत के सभी हिस्सों में लोगों के मनोरंजन के लिए वॉटर पार्क हैं। ये सभी पार्क हर उम्र के लोगों को आरामदायक और रोमांचकारी अनुभव देते हैं। इसी तरह नासिक में भी बड़े-बड़े वॉटर पार्क हैं। जब भी वीकेंड आता है तो लोग अपने दोस्तों या परिवार के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं। लेकिन हर वीकेंड कहीं दूर जाना संभव नहीं हो पाता, क्योंकि इससे खर्चा बहुत होता है।
आप मनोरंजन के लिए वॉटर पार्क जाने का प्लान बना सकते हैं। यह आपको शहर में ही खूब मस्ती करने का मौका देगा।
शुभम वॉटर वर्ल्ड, नासिक

यह पार्क अंजनेरी हिल्स में स्थित है। इस जगह पर आपको केवल पानी में खेलने का ही नहीं बल्कि झूलों, स्लाइडों और रोलर कोस्टर जैसी चीजों में भी बैठने का मौका मिलेगा। यह बच्चों के साथ-साथ बच्चों के लिए भी अच्छी जगह है। यहां आपको अच्छे फूड कोर्ट भी मिलेंगे, जहां आप तरह-तरह के टेस्टी खाने का लुत्फ उठा पाएंगे।
- समय- सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।
- अगर आप लंच के साथ टिकट बुक करते हैं, तो बच्चों के लिए प्राइस 800 रुपये है।
- वयस्कों के लिए 850 रुपये है।
- लंच नहीं लेने पर बच्चों के लिए टिकट प्राइस 600 रुपये है।
- वयस्कों के लिए 650 रुपये है।
- ध्यान रखें कि आपको कपड़ों और लॉकर के लिए अलग से फीस देनी होगी।
इसे भी पढ़ें- Nashik Travel: एक दिन की ट्रिप में नासिक की इन अद्भुत जगहों को एक्सप्लोर करें
फन वर्ल्ड वॉटर पार्क

महाराष्ट्र के नासिक में स्थित यह जगह वीकेंड पर घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। पार्क में कोलंबस जैसी रोमांचक सवारी, पानी स्लाइड,डबल ट्यूब स्लाइड और एक्वा डांसिंग की भी सुविधा है।
- समय- यह शाम को 4 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है।
- लोकेशन- मुक्तिधाम, आनंद नगर, नासिक रोड, नासिक
- यह महाराष्ट्र में परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- Famous Lake in Maharastra: ये हैं महाराष्ट्र की प्रसिद्ध झीलें, यहां गर्मियों में घूमने का एक ही मजा होता है, आप भी पहुंचें
पांडवलीन वॉटर पार्क

इस वॉटर पार्क में जाने से पहले आप एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर लें। क्योंकि यहां वॉटर पार्क की सुविधा बंद की गई होती है।
- लोकेशन- दादा साहेब फाल्के स्मारक, पांडव लेने रोड, पाथर्डी फाटा, नासिक
- समय- सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।