Maha Kumbh 2025 New Rules: महाकुंभ VIP पास रद्द..अब नहीं जाएंगी गाड़ियां, जानें भगदड़ के बाद यूपी सरकार ने मेला को लेकर क्या किए नए बदलाव

महाकुंभ मेला में बीते दिनों मौनी अमावस्या के शाही स्नान के दिन हुई भगदड़ की वजह से कई यात्रियों की जान चली गई, वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। अभी मेला में भीड़ कम नहीं हुई है, लेकिन फिर भी लोग ट्रेनों में भर-भर के आ रहे हैं। प्रयागराज आ रही सड़कों पर लंबा कई घंटों का जाम लगा हुआ है। ऐसे में यूपी सरकार अब एक्शन में आ गई है और उन्होंने महाकुंभ मेले को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है। अगर आप भी महाकुंभ जा रहे हैं, तो आपको इसके बारे में पता होना चाहिए।
महाकुंभ में आज से नए नियम क्या है और कब तक रहेंगे लागू?
- 4 फरवरी तक अब महाकुंभ में नए वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है, क्योंकि इस बीच एक और शाही स्नान आने वाला है। इसके साथ ही प्रयागराज की सड़कों पर लंबा जाम लगा हुआ है, वाहन जा नहीं पा रहे हैं, ऐसे में नए वाहनों के आने पर हालात और खराब हो सकते हैं। मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है।
- अगर आप सोच रहे हैं कि अगले शाही स्नान पर आप महाकुंभ VVIP पास के साथ एंट्री कर लेंगे, तो भूल जाएं। क्योंकि, सभी VVIP पास रद्द कर दिए गए हैं। किसी भी व्यक्ति को खास सुविधा या प्राथमिकता नहीं मिलेगी। 4 फरवरी तक यह कैंसिल किया गया है।
- बाइक, एंबुलेंस और नगर निगम वाहनों को मेला क्षेत्र में जाने की अनुमति मिलेगी।
- रास्ता वन वे किया जाएगा। एक तरफ वाहन और दूसरी तरफ पैदल यात्री चलेंगे। इससे मेला क्षेत्र को जल्दी खाली करने में आसानी होगी।
- हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, टोल फ्री नंबर 1920 पर फोन करके आप सहायता ले सकते हैं।
- किसी को भी VVIP पास नहीं दिया जाएगा। सभी VVIP पास रद्द कर दिए गए हैं ताकि किसी को भी विशेष प्राथमिकता न मिले।
- प्रयागराज के पास के जिलों से आ रही गाड़ियों को भी रोका जा रहे हैं, ऐसे में अगर आप महाकुंभ नहीं भी जाना चाह रहे हैं, तो भी आपके वाहनों को अंदर प्रवेश से रोका जा सकते हैं। क्योंकि कारों को जिले की सीमाओं पर रोका जा रहा है। महाकुंभ के नए नियम अगर आपको पता हैं, तो यात्रा में परेशानी नहीं होगी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।