सर्दियों के मौसम में लगभग हर किसी को हिमाचल प्रदेश घूमने जाते हुए देखा जाता है। क्योंकि यहां बर्फ पड़ने के बाद नजारा बिल्कुल स्वर्ग जैसा अहसास करवाता है। सड़कों से लेकर पहाड़ों तक चारो तरफ बर्फ की चादर पूरे हिमाचल प्रदेश को ढक देती है।
लेकिन अक्सर देखा जाता है कि पहली बार हिमाचल प्रदेश जाने वाले लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि आखिर उन्हें पहाड़ों पर किन चीजों की जरूरत पड़ सकती है। अगर बर्फ पड़ी है, फिर तो यह और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि कुछ बातों का खास तरह से ख्याल रखा जाए।
अगर आप सर्दियों में हिमाचल प्रदेश घूमने जा रहे हैं, तो आपको पॉलीथिन की बहुत ज्यादा जरूरत पड़ने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां कभी-कभी बारिश भी होती है ऐसे में आपके कपड़े भीग सकते हैं। आपको फिर उन कपड़ों को बैग में रखने में दिक्कत होती है।
साथ ही, अगर बर्फ पड़ रही है, तो फिर आपको पॉलीथिन की और भी ज्यादा जरूरत पड़ेगी। दरअसल, चलते हुए बर्फ आपके जूतों में घूस जाएगी, जिससे आपके मोजे बार-बार गिले होते रहेंगे। इसलिए पैरों में पहले मोजे पहने फिर उसके ऊपर पॉलीथिन बांधे और फिर इसपर अपने जूते पहनें।
अगर आप एक्स्ट्रा मोजे साथ लेकर नहीं जाएंगे, तो आपको पहाड़ों पर से नए मोजे खरीदने पड़ेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि बर्फ और बारिश की वजह से आपके मोजे गिले तो होएंगे ही। ऐसे में जब आप पहाड़ों से मोजे खरीदेंगे, तो यह आपको काफी महंगे पड़ेंगे। यहां आपको एक मोजा 250 से 300 रुपये का मिलेगा। इसलिए बेहतर है कि आप साथ में लेकर जाएं।
इसे भी पढ़ें- भारत के इन 3 सबसे शानदार रोड ट्रिप्स पर एक बार जरूर जाएं
यह विडियो भी देखें
अगर आप सर्दियों के मौसम में जा रहे हैं, फिर आप साथ में छाता लेकर जाना न भूलें। बर्फ पड़ने पर छाता ही होगा, जो आपके कपड़ों को गीले होने से बचाएगा। अगर आप सोचेंगे कि छाता पहाड़ों से ही खरीदा जाए, तो यह आपको वहां काफी महंगा मिलेगा। एक छाता आपको 500 रुपये में मिलेगा।
पहाड़ों पर जाते समय सबसे जरूरी है कि आप अच्छे जूते पहनें। क्योंकि बर्फ में सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं। ऐसे में आपको चोट लग सकती है। साथ ही आप कपड़े वाले जूते न पहनें। बर्फ में ये जूते भीग जाएंगे। जिससे आपको बेहद परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें- कर्नाटक घूमते समय इन पांच टिप्स को जरूर करें फॉलो
अगर आप पहाड़ों पर जा रहे हैं, तो खाने पीन के कुछ चीजें साथ लेकर जाएं। क्योंकि यहां आपको एक मैगी भी काफी महंगी पड़ेगी। अगर आप खाने-पीने की सूखी चीजें साथ लेकर जाएंगे, तो आप ज्यादा खाने-पीने पर खर्चा नहीं करेंगे। इसके सिवा आप गर्म पानी वाली बोतल, गल्वस और टोपी साथ लेकर जाएं। यह आपको हिमाचल प्रदेश की कड़ाके की ठंड से बचाएंगे।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।