herzindagi
kolkata durga puja time travel tips

दुर्गा पूजा के लिए जा रही हैं कोलकाता तो साथ में जरूर देखकर आना ये 4 जगहें

अगर आप दुर्गा पूजा के लिए कोलकाता जा रही हैं तो साथ में ये 4 चीजें भी जरूर देखकर आना।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-10-11, 11:23 IST

अगर आप दुर्गा पूजा के लिए कोलकाता जा रही हैं तो साथ में ये 4 चीजें भी जरूर देखकर आना। कोलकाता की दुर्गा पूजा बहुत ज्यादा फेमस है और इसे देखने के लिए इंडिया ही नहीं विदेश से भी टूरिस्ट्स आते हैं। 

इस साल तो आप फिल्म पद्मावत में रानी पद्मावती के महल की जो भव्यता दिखाई गई है उसे कोलकाता में करीब से देख सकती हैं। कोलकाता के मोहम्मद अली पार्क में राजस्थान के चितौड़गढ़ की रानी पद्मावती के महल की आकृति में दुर्गा मंडप नजर आएगा। बता दें कि यहां यूथ एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाली दुर्गापूजा में हर साल कुछ नई थीम देखने को मिलती है।

इस भव्य पंडाल के अलावा भी आप अपनी कोलकाता यात्रा को ज्यादा यादगार बनाने के लिए ये 4 जगहें भी साथ में घूम सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन 4 जगहों के बारे में। 

कालीघाट काली मंदिर 

kolkata durga puja time travel tips

51 शक्ति पीठों में से एक कालीघाट काली मंदिर कोलकाता के सबसे प्रतिष्ठित पूजा स्थलों में से एक है। यह स्थान प्राचीन काल को दर्शाता है। यहां रखी हुई मूर्ति अद्वितीय है-तीन बड़ी आंखें, एक लंबी जीभ और चार भुजाएं है- सभी सोने से बनी हैं। एक हाथ में हंसिया और दूसरे हाथ में दानव शुंभ का कटा हआ सिर है। 

Read more: बनारस घूमने का है मन तो ये साल खत्म होने से पहले जरूर घूम आएं, जानिए वजह

यह मंदिर पारंपरिक बंगाल स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर की शैली में बनाया गया है जिसके शीर्ष पर एक बड़ा गुंबद है। मंदिर के भीतर अलग-अलग खंडों को विभिन्न उद्देश्यों के लिए रखा गया है। गंगा नदी के तट पर स्थित कालीघाट मंदिर शहर के सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक है।

विक्टोरिया मेमोरियल 

kolkata durga puja time travel tips

इस शहर को छोड़ने के बाद आपके ज़हन में रहने वाली प्रभावशाली यादों में से एक है चमचमाता हुआ सफेद विक्टोरिया मेमोरियल जो हरी-भरी और चौड़ी सड़कों से घिरा है। इसका निर्माण 1901 में रानी विक्टोरिया की स्वर्ण जयंती मानने के लिए किया गया था जिसके निर्माण में पूरे दो दशक लगे थे। 

यह विडियो भी देखें

Read more: दुर्गा पूजा कोलकाता में ही नहीं इन शहरों में भी धूमधाम से जाती है मनाई

विक्टोरिया मेमोरियल बनाकर ब्रिटिश यह साबित करना चाहते थे कि वे शाहजहां के ताजमहल से ज्यादा सुंदर स्मारक बना सकते हैं। भले ही वे ताजमहल से सुंदर इमारत नहीं बना सके लेकिन एक भव्य इमारत जरूर खड़ी कर दी। 

न्यू मार्केट 

kolkata durga puja time travel tips

अगर आप कोलकाता जा रही हैं तो न्यू मार्केट जरूर घूम कर आएं। इसे हॉग्स मार्केट के नाम से भी जाना जाता है ये कोलकाता की सबसे पुरानी और सबसे लोकप्रिय मार्केट है। बाजार में 2 हजार से ज्यादा स्टॉल हैं और यह उन लोगों के लिए सर्वश्रेष्ठ है जो अच्छा मोलभाव करना जानते हैं। 

Read more: नवरात्रों में नहीं जा पा रही हैं वैष्णो देवी तो दिल्ली के इन 4 मंदिरों में टेक लीजिए माथा

यहां लाल बॉर्डर के साथ सफेद साड़ी जिन्हें ‘लाल पार साड़ियां’ कहते हैं भी मिल जाएंगी। दुर्गा पूजा के दौरान यह महिलाओं की पारंपारिक पोशाक होती है। 

बिड़ला तारामंडल 

kolkata durga puja time travel tips

एशिया के सबसे बड़े और सबसे प्राचीन तारामंडल में से एक है बिड़ला तारामंडल जो कोलकाता में सबसे लोगों को अपनी ओर खींचता है। इसकी संरचना सांची स्तूप से प्रेरित है। इसका जवाहरलाल नेहरू द्वारा उद्घाटन किया गया था जिसे 1963 में जनता के लिए खोला गया। यह स्थानीय तौर पर तारामंडल के रूप में जाना जाता है। 

 

50 साल पुराने बिड़ला तारामंडल में दुनिया के तारों और गैलेक्सी के शानदार दृश्यों का आंनद ले सकती हैं। तारामंडल में दुनियां के तारों को देखने के लिए आपको सिर्फ 80 रुपये की टिकट लेनी होगी। साथ ही यहां 200 रुपए में हुगली नदी पर बोटिंग का मजा ले सकती हैं। 

अगर आप कोलकाता जा रही हैं तो साथ में इन 4 जगहों को भी जरूर घूम लें। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।