herzindagi
3 famous durga puja pandals in kolkata you must visit this navratri 2025

Durga Puja Pandals in Kolkata: कोलकाता के 5 फेमस दुर्गा पूजा पंडाल की लिस्ट देख लें, नवरात्रि में हर साल यहां उमड़ती है श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Kolkata Famous Durga Puja Pandal: कोलकाता में लोग परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों के साथ पंडालों में दर्शन करने जाते हैं। माता के 9 दिनों में एक भी दिन ऐसा नहीं जाता, जब लोग भजन-कीर्तन और आरती में भाग नहीं लेते।
Editorial
Updated:- 2025-09-23, 18:18 IST

Durga Puja Pandal Kolkata: कोलकाता में दुर्गा पूजा इसलिए खास मानी जाती है, क्योंकि यहां हर सालपंडाल और मूर्तियां बेहद भव्य और कलात्मक तरह से सजाई जाती है। शहर के बड़े पंडालों में हजारों लोग आते हैं और पूरे माहौल में उत्साह और खुशी की लहर देखने को मिलती है। यहां की दुर्गा पूजा देश-विदेश में फेमस है। लोग दूर-दूर से यहां की दुर्गा पूजा में शामिल होने आते हैं। कोलकाता की दुर्गा पूजा सिर्फ पूजा का अवसर नहीं, बल्कि यह संस्कृति, कला और सामूहिक उत्सव का प्रतीक बन गई है। अगर आप कोलकाता खास दुर्गा पूजा में शामिल होने जा रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।  आज के इस आर्टिकल में हम आपको कोलकाता के फेमस दुर्गा पूजा पंडाल के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

कुमारटुली पार्क पंडाल

यहां का पंडाल अपनी अनोखी कला और परंपरा के लिए मशहूर है। अगर आप दुर्गा पूजा की असली कला और भव्यता देखना चाहती हैं, तो यह पंडाल आपके लिए एकदम परफेक्ट जगह हो सकती है। यहां के पंडाल के डिजाइन में पुरानी भारतीय कला और भव्य वास्तुकला देखने को मिलेगी। यहां स्थापित माता की मूर्तिकुशल माटी के कारीगर हाथों से बनाते हैं।

  • लोकेशन- नजदीकी मेट्रो स्टेशन शोभाबाजार सुतानुति मेट्रो है, जिससे आसानी से यहां पहुंचा जा सकता है।

3 famous durga puja pandals in kolkata you must visit this navratri 2025

इसे भी पढे़ं- कोलकाता की इन शानदार जगहों पर फ्री में घूम आएं, इतिहास और खूबसूरती का संगम मिलेगा

दमदम पार्क, तरुण संघ दुर्गा मां पंडाल

कोलकाता के दम दम पार्क में आपको माता का अनोखा और खूबसूरत पंडाल देखने को मिलता है। यहां तरुण संघ द्वारा हर साल दुर्गा मां की अलग–अलग झलकियां दिखाई जाती हैं। पंडाल के आस–पास की रौनक, चहल–पहल, खाने–पीने की दुकानें और लोगों की भीड़ इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं। परिवार के साथ यहां आकर न सिर्फ मां दुर्गा के दर्शन होते हैं, बल्कि त्योहार का असली आनंद भी मिलता है।

  • लोकेशन – निकटतम मेट्रो स्टेशन बेलगछिया से आसानी से पहुंचा जा सकता है।

अहिरीटोला पंडाल

यह पंडाल लगभग 100 साल से भी ज्यादा समय से दुर्गा पूजा आयोजन के लिए जाना जाता है। अहिरीटोला पंडाल में मां दुर्गा की भव्य और खूबसूरत मूर्ति रखी जाती है। लोग यहां मूर्ति देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं। यहां नृत्य और कला के कार्यक्रम भी होते हैं, इसलिए बंगाली संस्कृति देखने का मौका यहां आपको मिलेगा और यह जगह आपको  बेहद पसंद आएगी। इस जगह की खास बात यह है कि यहां भीड़ बहुत ज्यादा होती है, लेकिन फिर भी आयोजन और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है। कोलकाता के पास अच्छी जगहों में से एक है।

  • लोकेशन- यह नॉर्थ कोलकाता, बागबाजार लॉन्च घाट के पास स्थित है।

3 famous durga puja pandals in kolkata you must visit this navratri

मोहम्मद अली पार्क दुर्गा पूजा

मोहम्मद अली पार्क में भी दुर्गा पूजा हर साल बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित होती है। यहां आने वाले लोग सिर्फ पूजा का हिस्सा बनने नहीं आते, बल्कि पंडाल की भव्य सजावट देखने के लिए भी आते हैं। इस पंडाल की सबसे खास बात है यहां की सजावट थीम पर आधारित होती है। लोग यहां सजावट की हर छोटी-बड़ी डिटेल को देखकर हैरान रह जाते हैं। 

  • लोकेशन- चित्तरंजन एवेन्यू , कॉलेज स्क्वायर स्थित कलकत्ता यूनिवर्सिटी के पास है।

3 famous durga puja pandals in kolkata

इसे भी पढ़ें: शादी से पहले इन जगहों पर घूमने की लिस्ट तैयार कर लें, जिंदगी भर याद रहेगा सफर

सिकदर बागान साधारण दुर्गा पूजा पंडाल

माना जाता है कि यहां 1913 से माता का पंडाल सजाया जा रहा है, इसी कारण इसे कोलकाता के सबसे पुराने दुर्गा पूजा स्थलों में से एक माना जाता है। इस पंडाल की खासियत मां की प्रतिमा और सादगी भरी सजावट है। जगह की थोड़ी कमी होने के कारण समिति हल्की लेकिन आकर्षक सजावट पर ध्यान देती है।

लोकेशन – सिकदर बागान स्ट्रीट, हाति बागान, कोलकाता, पश्चिम बंगाल। निकटतम मेट्रो स्टेशन श्याम बाजार है।

इनके अलावा आप दमदम पार्क, तरुण संघ और सिकंदर बागान साधारण दुर्गा पूजा का नजारा देखने भी जा सकती हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।