राखी पर नहीं मिल रही है ट्रेन में सीट कंफर्म, तो जानें कैसे कर सकते हैं यात्रा

त्योहारों के समय ट्रेन में टिकट मिलना बहुत मुश्किल होता है। कई लोग जो बड़े शहरों में काम करते हैं, त्योहारों के समय अपने गांव या कस्बों में लौटते हैं। त्योहार ही एक ऐसा मौका होता है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ समय बिता पाते हैं। इसलिए ही इस समय ट्रेन में भीड़ बढ़ जाती है। 3 महीने पहले ही ट्रेन में सीटें वेटिंग में चली जाती है। ऐसे में त्योहार से 1 हफ्ते पहले टिकट मिलना तो बहुत मुश्किल होता है। अगर आपको भी ऑफिस से छुट्टी मिल गई है, लेकिन ट्रेन में सीट नहीं मिल पा रही है, तो चिंता न करें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से यात्रा कर पाएंगे।
फ्लाइट से यात्रा करें
अगर अचानक से राखी पर घर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप फ्लाइट से जा सकते हैं। आपको टिकट महंगी पड़ेगी, लेकिन आप अपने शहर 3 से 4 घंटे में पहुंच जाएंगे।
- बस से यात्रा करें- अगर बजट कम है, तो आप बस से भी यात्रा का प्लान बना सकते हैं। निजी बस और सरकारी बस से यात्रा करना आपके लिए सुविधाजन हो सकता है। आपको सोने वाली बसें भी मिल जाएंगी। इसमें आप लेटकर सफर कर सकते हैं। ट्रेन की टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है, तो आप बस से यात्रा का प्लान बनाएं।
इसे भी पढ़ें- बहन को बनाना चाहते हैं मजबूत, तो IRCTC के इन पैकेज के जरिए अकेले यात्रा पर भेजें
- टिकट काउंटर पर तत्काल टिकट- अगर आप ट्रेन से ही यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको ट्रेन चलने के दिन का इंतजार करना चाहिए। अगर आप 15 अगस्त पर ट्रेन लेना चाह रहे हैं, तो सुबह आप ट्रेन स्टेशन पर जाकर तत्काल टिकट बुक करने की कोशिश करें। तत्काल टिकट की बुकिंग सीमित समय के लिए होती है और इसमें आपको पैसे भी ज्यादा देने पड़ेंगे।
- कैब या कार रेंटल- ट्रेन और बस का विकल्प अच्छा नहीं लग रहा है, तो आप प्राइवेट कैब से यात्रा का प्लान बना सकते हैं। निजी कैब या कार रेंटल से यात्रा करना सुविधाजनक होता है। यह महंगा हो सकता है, लेकिन आप अपनी यात्रा को समय पर पूरा कर लेंगे।
- इसके अलावा आप अपने शहर के टूर पैकेज की टिकट बुक कर के भी वहां पहुंच सकते हैं। आप भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं। आपको टूर पैकेज में भले ही पैसे ज्यादा देने पड़ेंगे, लेकिन शहर तो पहुंच ही जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर IRCTC का खास टूर पैकेज, भाई-बहन इन जगहों पर जा सकते हैं घूमने
क्या आप जानते हैं कि आप RAC टिकट के साथ यात्रा कर सकते हैं। अगर आपको ट्रेन में RAC टिकट मिलती है, तो परेशान न हो। क्योंकि आप इस टिकट के साथ बैठकर यात्रा कर सकते हैं। इसमें आपको एक व्यक्ति के साथ सीट शेयर करनी होगी, लेकिन इससे यात्रा करना इतना मुश्किल नहीं होगा। RAC टिकट स्लीपर और AC कोच में बुक होती है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।