Karwa Chauth से पहले ही बुक कर लें ये टूर पैकेज, पत्नी हो जाएगी आपके प्यार में दिवानी

करवा चौथ का व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस दिन वह पूरे दिन भूखी प्यासी रहती हैं। ऐसे में अगर पत्नी आपके लिए इतना कुछ कर रही हैं, तो पति का भी यह फर्ज होता है कि वह इस दिन उन्हें खास अहसास करवाए। अगर आप भी इस बार करवाचौथ का व्रत खास बनाना चाह रहे हैं, तो कहीं घूमने का प्लान बना लें।
अगर आप ट्रिप प्लान के झंझट से बचना चाह रहे हैं, तो टूर पैकेज से घूमने का प्लान बनाएं। भारतीय रेल के टूर पैकेज सस्ते होने के साथ-साथ भरोसेमंद भी है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही टूर पैकज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
कन्याकुमारी और रामेश्वरम टूर पैकेज

- इस पैकेज की शुरुआत बैंगलुरू से 10 अक्टूबर को हो जाएगी। इसके बाद आप हर गुरुवार पैकेज बुक कर पाएंगे।
- पैकेज 4 रात और 5 दिनों का है।
- पैकेज में ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
- पैकेज में 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति फीस 13220 रुपये है।
- आने-जाने के लिए 3एसी में ट्रेन टिकट, होटल और खाने के खर्च शामिल हैं।
यह भी पढ़ें-Vajreshwari Temple: यहां हर भक्तों की मुरादें होती हैं पूरी, नवरात्रि में आप भी पहुंचें
श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम टूर पैकेज

- इस पैकेज की शुरुआत चेन्नई से 17 अक्टूबर को हो रही है।
- पैकेज में एक साथ आपको 4 जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज 11 रात और 12 दिनों का है।
- पैकेज में ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
- पैकेज में 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति फीस 36410 रुपये है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज टूर पैकेज

- इस बार करवाचौथ आप उत्तर प्रदेश में मना सकते हैं।
- इस पैकेज की शुरुआत हैदराबाद से 13 अक्टूबर को हो रही है। इसके बाद आप हर रविवार टिकट बुक कर पाएंगे।
- यह 2 रात और 6 दिनों का टूर पैकेज है।
- पैकेज में 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति फीस 24530 रुपये है।
यह भी पढ़ें-Top Places For November: नवंबर में देश की शानदार जगहों पर छुट्टियां मनाने पहुंचें, आप भी खुशी से झूम उठेंगे
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।