नैनीताल और काठगोदाम से कैंची धाम कितनी दूर है, 15 जून को स्थापना दिवस में शामिल होने जा रहे लोग जान लें रूट

कैंची धाम में नीम करोली बाबा के दर्शन करने अपनी गाड़ी से जा रहे लोग रूट सर्च कर रहे हैं। नैनीताल और काठगोदाम से कैंची धाम पहुंचने के बाद किस सड़क से जाएं, जहां ट्रैफिक नहीं मिलेगा और कौन सा रास्ता छोटा और आसान है, इसके बारे में आप इस आर्टिकल में पढ़ पाएंगे। कैंची धाम नैनीताल और काठगोदाम के पास स्थित है। इसलिए, यहां पहुंचने के बाद आपको लंबा सफर नहीं करना होगा। अगर आपने इन दोनों जगह पर होटल लिया है या आपकी बस पहले नैनीताल और काठगोदाम पहुंच रही है, तो इसके बाद आप सही रास्ते को पकड़कर आसानी से यहां पहुंच सकती हैं।
नैनीताल से कैंची धाम का रूट

जिन लोगों की बस पहले नैनीताल पहुंच रही है या जो लोग नैनीताल घूमने पहुंच गए हैं, वह कैंची धाम के स्थापना दिवस पर नीम करोली बाबा के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं। नैनीताल से कैंची धाम की दूरी लगभग 19 किमी की है। आप नैनीताल के मॉल रोड को पकड़ते हुए भोवाली मार्ग लें। जैस-जैसे आप आगे बढ़ेंगे, तो आपको अल्मोड़ा मार्ग लेना है। इस रास्ते से आप सीधा कैंची धाम पहुंच जाएंगी। अगर ट्रैफिक नहीं होगा, तो आप 1 घंटे में नैनीताल से कैंची धाम पहुंच जाएंगी। लेकिन अगर आपको ट्रैफिक मिलता है, तो आपको लगभग 2 से 2 घंटे का भी समय लग जाएगा।
इसे भी पढे़ं- कैंची धाम के पास सस्ते आश्रम और धर्मशाला ढूंढ रहे हैं, तो 1000 रुपये से भी कम में यहां गुजारें रात
काठगोदाम से कैंची धाम का रूट

- कई लोग काठगोदाम रेलवे स्टेशन से उतरकर कैंची धाम के लिए बस या कैब ले रहे हैं। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से कैंची धाम लगभग 37 किमी की दूरी पर है। यहां पहुंचने में आपको 2 घंटे का समय लगेगा। अगर ट्रैफिक मिलता है, तो आपको काठगोदाम से कैंची धाम पहुंचने में 3 घंटे भी लग सकते हैं।
- काठगोदाम से कैंची धाम जाने के लिए 2 रास्ते हैं। एक रास्ता नैना देवी मंदिर की तरफ से होकर जाता है। दूसरा रास्ता श्री हनुमान मंदिर भूमियाधार से होकर निकलता है। दोनों रास्तों में लगभग 20 से 30 मिनट का अंतर है। यहां पहुंचने के बाद आपनीम करोली बाबा का आश्रममें बजट में रात गुजार सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली से कैंची धाम पहुंचने का पूरा रूट पढ़ें यहां, जानें ट्रेन-बस और फ्लाइट में से क्या रहेगा बेस्ट
शटल सेवा भक्तों को कहां से मिलेगी?

- यात्रियों कैंची धाम पहुंचने में परेशानी न हो इसलिए आज 14 जून को सुबह 5 बजे से शटल सेवा भी शुरू हो गई है। 15 जून तक सेवा चलने वाली है। इसलिए अगर आपको रूट समझ नहीं आ रहा है, तो शटल सेवा के द्वारा दर्शन का प्लान बना सकते हैं। शटल वाहनों की पहचान के लिए उनपर अलग रंग की पट्टी भी लगाई गई है।
- शटल सेवा में भवाली से 80 से अधिक वाहन चलाए जा रहे हैं।
- हल्द्वानी बस स्टेशन से 50 के करीब वाहन चलाए गए हैं।
- भीमताल से 40 और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी से 30 बसें चलाई जाने की बात कही गई है।
- बड़ी और छोटी दोनों गाड़िया मिलाकर लगभग 500 से अधिक गाड़ियां शटल के रूप में चलेंगी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल में दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।