Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:39 PM IST

कैंची धाम के पास सस्ते आश्रम और धर्मशाला ढूंढ रहे हैं, तो 1000 रुपये से भी कम में यहां गुजारें रात

Dharmshala Near Kainchi Dham: कैंची धाम में भक्तों के लिए सस्ते आश्रम उपलब्ध करवाए जाते हैं। इन आश्रम की सबसे खास बात यह है कि रहने के साथ-साथ भक्तों को खाने की भी सुविधा मिलती है।
Updated:- 2025-06-14, 11:54 IST
affordable ashrams and dharamshalas near kainchi dham

Ashram Near Kainchi Dham: आज हजारों की संख्या में लोग कैंची धाम के दर्शन के लिए निकल रहे हैं। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम नीम करोली बाबा को समर्पित है। 15 जून यानी कल बाबा का 61वां स्थापना दिवस मनाया जाने वाला है। जहां एक विशाल मेले का भी आयोजन होगा। ऐसे में इस खास मौके पर बाबा के दर्शन और आर्शिवाद के लिए लोग शनिवार को ही नैनीताल के लिए निकलने का प्लान कर रहे हैं। शनिवार सुबह दिल्ली या हरियाणा से निकल रहे लोग रात 8 से 9 बजे तक नैनीताल पहुंच पाएंगे। क्योंकि, इस समय नैनीताल की सड़कों पर पर्यटकों की वजह से ट्रैफिक बहुत ज्यादा है। ऐसे में पूरे परिवार के साथ घूमने पहुंचे लोग रात बिताने के लिए आश्रम और धर्मशाला सर्च कर रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कैंची धाम के आस-पास सस्ते और बजट वाले आश्रम और धर्मशाला के बारे में बताएंगे।

कैंची धाम के आश्रम में कितने दिन रह सकते हैं? (Kainchi Dham Ashram Price)

Kainchi Dham Ashram Price

नैनीताल से 17 किलोमीटर की दूरी पर नीम करोली बाबा महाराज जी का आश्रम स्थित है। इस आश्रम में आप लगभग 3 दिन तक रह सकते हैं। जो लोग यहां रहते हैं उन्हें सुबह और शाम की आरती में भाग लेना होता है। इस आश्रम में रूकने के लिए आप कुमाऊं मंडल विकास निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.kmvn.in/Booking से कर सकते हैं।

काकड़ीघाट आश्रम (Best Ashram Near Kainchi DHAM)

affordable ashrams and dharamshalas near kainchi dhams

अगर आपको कैंची धाम आश्रम में जगह नहीं मिल रही है, तो काकड़ीघाट आश्रम में रात गुजारने का प्लान बना सकते हैं। माना जाता है कि यह आश्रम नीम करोली बाबा ने बनवाया था। यह भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। इसके लिए भी आप ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। क्योंकि, भक्तों की संख्या ज्यादा होने की वजह से इस समय आश्रम में बेड मिलना मुश्किल हो रहा है।

इसे भी पढे़ं- कैंची धाम के स्थापना दिवस पर दिल्ली से कैसे करें यात्रा का प्लान, जानें बस-ट्रेन या फ्लाइट में से क्या है सबसे सस्ता साधन

लाला परमा शिवलाल दुर्गा शाह धर्मशाला (Dharmshala Near Neem Krori Baba)

यह धर्मशाला नैनीताल में स्थित है। कैंची धाम से इसकी दूरी लगभग 18 किमी है। यहां पहुंचने में आपको लगभग 1 घंटे का समय लग जाएगा। इसलिए आप अगर देर रात पहुंच रहे हैं, तो पहले धर्मशाला ही जाएं और 15 जून को सुबह-सुबह बाबा के स्थापना दिवस में शामिल हों।

मां नैना देवी धर्मशाला

affordable ashrams and dharamshalas near kainchi dham1

मां नैना देवी धर्मशाला से नैनीताल की दूरी लगभग 1.5 किमी की है। आप लगभग 15 से 20 मिनट में यहां पहुंच जाएंगे। रात धर्मशाला में बिताने के बाद अगले दिन कैंची धाम के दर्शन के लिए निकलें। ध्यान रखें कि धर्मशाला में में भी चेकइन और चेकआउट टाइम होता है।

इसे भी पढ़ें-Kainchi Dham Uttarakhand: यहां जानिए कैंची धाम, नीम करोली बाबा के आश्रम तक पहुंचने का सबसे आसान रूट और सस्ता तरीका

धर्मशाला और आश्रम में रात गुजारने वाले लोग ध्यान रखें कि यहां आप फ्री में नहीं रह सकते। एक रात गुजारने के लिए भी आपको न्यूनतम 500 से 600 रुपये देना होगा।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।