जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में इस बार खास होंगी ये 5 चीजें

अगर आप इस बार जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल जा रही हैं तो आपको इन 5 चीजों का लुफ्त जरूर उठाना चाहिए। ये 5 चीजें आपके लिए इस बार जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल को और भी खास बना देंगी। इस बार 24 जनवरी को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल शुरू होगा। हर बार की तरह इस बार भी दुनियाभर से लोग इस फेस्टिवल का हिस्सा होंगे।
पांच दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिवल में मशहूर साहित्यकारों और वक्ताओं को सुनने के लिए ढेरों लोग इकट्ठा होते हैं। अगर आप भी जयपुर जाने की प्लानिंग कर रही हैं तो जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल जरूर जाएं। ये फेस्टिवल आपकी ट्रिप को और भी ज्यादा यादगार बना देगा।
तो चलिए जानते हैं इस बार जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में क्या-क्या खास होगा।
फेस्टिवल मार्केट
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल एक तरह का फेस्टिवल मार्केट भी है। यहां हर साल दुनियाभर के कई कारीगर और शिल्पकार अपनी रचनाओं की प्रदर्शनी लगाते हैं। इस फेस्टिवल में आप खूबसूरत गहनों से लेकर कपड़े तक खरीद सकती हैं। साथ ही आपको कई और चीजें ऐसी दिख जाएंगी जिन्हें आप खरीदने से खुद को रोक नहीं पाएंगी।
खाने के शौकीन के लिए खास जगह
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल खाने-पीने का शौक रखने वालों के लिए भी बहुत अच्छा फेस्टिवल है। यहां आपको शॉपिंग करने के अलावा खाने-पीने के लिए भी बहुत कुछ मिल जाएगा। यहां आपको कई तरह के राजस्थानी पकवान खाने को मिलेंगे।
साहित्यकारों से मिलने का मौका
आप इस फेस्टिवल में दुनियाभर के कई मशहूर साहित्यकारों की रचनाओं को सुन सकती हैं और उनसे मिलने का मौका भी पा सकती हैं। मतलब आप जिन साहित्यकारों से मिलने के बारे में आज तक सिर्फ सोचा करती थी आप उनसे मिल सकती हैं।
जयपुर में करें मस्ती
आप इस फेस्टिवल से टाइम निकालकर जयपुर के आस-पास की जगहें भी घूम सकती हैं। घूमने के हिसाब से जयपुर एक अच्छी जगह है।
Read more: Don't leave राजस्थान अगर ये 7 पकवान नहीं किए हैं ट्राई
इवेंट्स होंगे शानदार
इस फेस्टिवल में तरह-तरह के इवेंट्स भी होते हैं जो राजस्थान टूरिज्म द्वारा आयोजित करवाए जाते हैं। इस बार ये इवेंट्स जवाहर कला केंद्र और अंबर किले में होंगे। साथ ही इसके अलावा फेस्टिवल में कुकिंग स्किल्स के लिए भी एक इवेंट कराया जाएगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।