Rakshabandhan Tour Package से बहन को घुमा लाएं यह खूबसूरत जगह, IRCTC का बजट प्लान पढ़ें

बहन को राखी पर ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं, जिसे वह लंबे समय तक याद रखे? तो इस बार उसे कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। हर साल कपड़े, ज्वेलरी, चॉकलेट या दूसरे गिफ्ट देने के बजाय इस बार आप कुछ अलग कर सकते हैं। इससे बहन भी खुश हो जाएगी और आपको गिफ्ट में क्या दिया जाए, इसके बारे में ज्यादा सोचना भी नहीं पड़ेगा। टूर पैकेज के साथ ट्रिप प्लान करने का फायदा यह है कि कई जरूरी चीजें पहले से तय रहती हैं। इससे आपको होटल, घूमने की जगह और ट्रांसपोर्ट जैसी चीजों को बुक करने की चिंता नहीं रहती। IRCTC ने भी राखी टूर पैकेज लाइव कर दिया है। पैकेज में कहां घूमने का मौका मिल रहा है और क्या सुविधाएं मिलेंगी, इसके बारे में आपक पढ़ सकते हैं।
Rakshabandhan पर बहन को कहां घुमाने लेकर जाएं?
बहन को किसी सुरक्षित जगह घुमाने का सोच रहे हैं, तो रामेश्वरम और मदुरै टूर पैकेज बुक कर सकते हैं। इसमें ट्रेन से यात्रा के साथ होटल स्टे, कैब, मील और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी पैकेज में शामिल हैं। आपको कन्फर्म ट्रेन टिकट मिलेगी, इसलिए टिकट बुक करने की भी चिंता नहीं रहेगी।
पैकेज की मुख्य जानकारी
- पैकेज का नाम- MADURAI RAMESWARAM RTP PACKAGE
- पैकेज कोड- SER053
- यात्रा का माध्यम- ट्रेन और कैब
- कुल अवधि- 4 रात और 5 दिन
- पैकेज की शुरुआत- गुरुवायुर, एर्नाकुलम और त्रिशूर
- कवर किए जाने वाले स्थान- रामेश्वरम और मदुरै
- यात्रा की शुरुआत- 27 अगस्त 2026
- पैकेज में शामिल सुविधाएं- ट्रेन, कैब, होटल, भोजन और इंश्योरेंस
यहां घूमना क्यों होगा खास?
मदुरै को 'अमृत का शहर' भी कहा जाता है। यह तमिलनाडु के सबसे पुराने शहरों में से एक है। यह अपने कई खूबसूरत मंदिरों में से एक है, जिसमें मीनाक्षी मंदिर काफी प्रसिद्ध है।\
इसे भी पढ़ें- तत्काल टिकट बुक करते समय लोग करते हैं ये 3 गलतियां, आप न करें
पैकेज की कीमत प्रति व्यक्ति
- अकेले यात्रा करने पर (Single Occupancy)- 26,790 रुपये
- दो लोगों के साथ कमरा शेयर करने पर (Double Occupancy)- 14,810 रुपये प्रति व्यक्ति
- तीन लोगों के साथ कमरा शेयर करने पर (Triple Occupancy)- 11,790 रुपये प्रति व्यक्ति
- बच्चे के लिए बेड के साथ- 8,130
- बच्चे के लिए बिना बेड के- 7,380
इसके साथ ही पैकेज टिकट बुक करने से पहले सुविधाओं को भी ध्यान से पढ़ लें। इस पैकेज में आने-जाने की ट्रेन यात्रा स्लीपर क्लास में कन्फर्म टिकट के साथ होगी। घूमने के दौरान आने-जाने के लिए एसी गाड़ी की सुविधा मिलेगी। मदुरै और रामेश्वरम में बजट कैटेगरी के एसी होटल में रात ठहरने की सुविधा पैकेज में शामिल है। खाने की सुविधा कुछ दिनों के लिए दी जाएगी। तीसरे और चौथे दिन होटल में नाश्ता मिलेगा। पहले और दूसरे दिन खाने की सुविधा शामिल नहीं है।
इसे भी पढे़ें- इन्कॉग्निटो मोड से सच में सस्ती मिलती है फ्लाइट टिकट? जानें बुकिंग का यह सीक्रेट
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific, irctc official
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।