Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:56 AM IST

IRCTC का महाराष्ट्र टूर पैकेज प्लान, 10 हजार में मिल रहा है कई जगहों पर घूमने का मौका

वन्यजीव प्रेमियों के लिए भी महाराष्ट्र किसी खजाने से कम नहीं है। यहां हर साल लाखों लोग ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व, पेंच नेशनल पार्क और नवेगांव नेशनल पार्क जैसी जगहों पर घूमने आते हैं।
Updated:- 2026-07-26, 17:29 IST
irctc maharashra tour package people get chance to visit various places under ten thousand only

भारत में अगर आप किसी ऐसी जगह पर घूमने का प्लान कर रहे हैं, जहां आपको समुद्र तटों की खूबसूरती, पहाड़ों की हरियाली और ऐतिहासिक किले जैसी चीजें एक ही जगह मिल जाए, तो महाराष्ट्र जाना आपके लिए बेस्ट होगा। हालांकि, महाराष्ट्र घूमना जेब पर थोड़ा भारी पड़ सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यहां के होटल, रिसॉर्ट और लंबी दूरी पर टैक्सी करने का खर्च काफी ज्यादा होता है। यही कारण है कि यात्रियों के लिए यह सफर आसान बनाने के लिए रेलवे ने टूर पैकेज की शुरुआत की है। इस पैकेज से आप कम बजट में महराष्ट्र की खूबसूरती देखने जा सकती हैं।

IRCTC के महाराष्ट्र टूर पैकेज की जरूरी जानकारी

रेलवे की इस पैकेज यात्रियों को महाराष्ट्र की अजंता, औरंगाबाद और एलोरा घूमने का मौका मिलेगा। यह महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के पास स्थित ऐसी जगह है, जिसे चट्टानों को काटकर बनाया गया है। इसका नाम यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की लिस्ट में भी शामिल है। हर साल लाखों देशी-विदेशी पर्यटक इसे देखने के लिए आते हैं।

पैकेज की मुख्य जानकारी

  • पैकेज का नाम: MARVELS OF MAHARASHTRA
  • पैकेज कोड: SHR105
  • यात्रा का माध्यम: ट्रेन
  • कुल अवधि: 3 रात और 4 दिन
  • पैकेज की शुरुआत: हैदराबाद
  • कवर किए जाने वाले स्थान: अजंता, औरंगाबाद और एलोरा
  • प्रस्थान का दिन: हर शुक्रवार (Every Friday)
  • अगली यात्रा की तारीख: 31 जुलाई 2026

IRCTC tour package from Hyderabad

IRCTC महाराष्ट्र टूर पैकेज की फीस क्या है?

पैकेज की शुरुआत हैदराबाद से हो रही है। आप काचेगुडा रेलवे स्टेशन से शाम 6:30 बजे ट्रेन लेंगी। इसके बाद आप सुबह 5:25 बजे छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी। इसके बाद रेलवे स्टेशन से होटल तक ले जाने के लिए गाड़ी की सुविधा भी मिलेगी।

पैकेज फीस

  • डबल शेयरिंग: 10810 रुपये प्रति व्यक्ति
  • ट्रिपल शेयरिंग: 10150 रुपये प्रति व्यक्ति
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस- 6550 रुपये प्रति व्यक्ति

इसे भी पढ़ें- हर बार शिमला-मनाली ही क्यों? बजट में जन्नत देखनी है तो IRCTC का कश्मीर पैकेज चुनें

IRCTC महाराष्ट्र टूर पैकेज में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

टूर पैकेज में यात्रियों को इन गुफाओं के अलावा शहर की अन्य जगहों पर घूमने का मौका नहीं मिलेगा। टूर ऑपरेटर द्वारा गुफा घुमाने के बाद होटल तक पहुंचाने के लिए वाहन की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे यात्रा आरामदायक बन सके।

पैकेज में शामिल सुविधाएं

  • ट्रेन से आने-जाने की सुविधा
  • स्थानीय घूमने के लिए कैब
  • होटल में ठहरने की व्यवस्था
  • भोजन (Meal)
  • ट्रैवल इंश्योरेंस

इसे भी पढे़ं- मुंबई से वाराणसी मात्र 16 हजार में जाएं घूमने, IRCTC का यह पैकेज है खास

UNESCO World Heritage sites Maharashtra

 

एलोरा की गुफाएं अपनी अनूठी शिल्पकला के लिए जानी जाती हैं। इसे महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक माना जाता है। इस पैकेज की टिकट आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकती हैं। यह सभी जानकारी आपको वेबसाइट पर भी पढ़ने को मिल जाएगी। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : irctc official website, aurangabad tourism

FAQ
क्या IRCTC टूर पैकेज में ट्रेन और फ्लाइट दोनों के विकल्प मिलते हैं?
हां, लेकिन हर पैकेज में आपको दोनों ऑप्शन नहीं मिलते। पहले से तय किए गए सुविधा के अनुसार आप यात्रा कर पाती हैं। 
क्या कोई भी व्यक्ति IRCTC टूर पैकेज बुक कर सकता है?
हां, कोई भी भारतीय नागरिक IRCTC के टूर पैकेज बुक कर सकता है।
क्या IRCTC टूर पैकेज की टिकट कैंसिल की जा सकती है?
हां, जरूरत पड़ने पर टूर पैकेज कैंसिल किया जा सकता है, लेकिन रिफंड और कैंसिलेशन शुल्क IRCTC के नियम के अनुसार ही मिलता है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।