Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:59 PM IST

जुलाई में घूमने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, IRCTC के साथ 10 हजार में बना लें ट्रिप प्लान

पैकेज की खास बात यह होती है कि यात्रियों को अलग-अलग बुकिंग करने की झंझट नहीं उठानी पड़ती। ट्रेन टिकट से लेकर होटल में ठहरने तक सब कुछ उसी पैकेज फीस में शामिल हो जाता है। ऐसे में खर्च का अंदाजा लगाना भी आसान हो जाता है।
Updated:- 2026-06-20, 16:06 IST
irctc july 2026 tour packages under rs 10000 only

बढ़ती महंगाई और ट्रैवल खर्चों को देखते हुए ज्यादातर लोगों के लिए अचानक ट्रिप प्लान करना आसान नहीं होता। होटल का खर्च, ट्रेन या फ्लाइट टिकट, लोकल ट्रांसपोर्ट और खाने-पीने का बजट सब कुछ अगर आप ट्रिप से एक दिन पहले फाइनल करेंगे, तो इसपर खर्च ज्यादा होता है। लेकिन कई बार ऑफिस से छुट्टी ही अचानक से मिल जाती है, जिसकी वजह से उन्हें कहीं घूमने का प्लान बनान पड़ता है। ऐसे लोगों के लिए रेलवे ने बजट टूर पैकज लााइव किया है। जुलाई में घूमने का प्लान बना रहे लोग इस पैकेज से यात्रा का प्लान कर सकते हैं।

मुंबई से शिरडी

  • इस पैकेज का नाम SHIRDI WITH SHANI SHINGNAPUR EX MUMBAI है।
  • कहां-कहां घुमाया जाएगा?- Shani Shingnapur और Shirdi
  • पैकेज कोड- WMR174
  • पैकेज की अवधि- 1 रात और 2 दिन है।
  • यात्रा कहां से शुरू होगी?- मुंबई
  • पैकेज में क्या-क्या शामिल है?- ट्रेन, कैब और होटल की सुविधा
  • पैकेज फीस - 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 10300 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 9650 रुपये है।

इसे भी पढे़ं- IRCTC के इस टूर पैकेज के बारे में अभी तक किसी को नहीं पता, दिल्ली वाले हर दिन जा सकते हैं घूमने

Indian Railways budget travel packages

कूनूर और ऊटी जाएं

  • इस पैकेज का नाम CHENNAI-OOTY-MUDUMALAI-CHENNAI है।
  • कहां-कहां घुमाया जाएगा?- कूनूर और ऊटी
  • पैकेज कोड- SMR007
  • पैकेज की अवधि- 4 रात और 5 दिन का है।
  • यात्रा कहां से शुरू होगी?- चेन्नई / इरोड / काटपाडी
  • पैकेज में क्या-क्या शामिल है?- ट्रेन, बस और होटल की सुविधा।
  • पैकेज फीस - 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 10200 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 10180 रुपये है।भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

Railway tour packages India

वैष्णो देवी जाएं

  • इस पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI (WEEKDAY) है।
  • कहां-कहां घुमाया जाएगा?- Jammu और Katra
  • पैकेज कोड- NDR01
  • पैकेज की अवधि- 3 रात और 4 दिन का है।
  • यात्रा कहां से शुरू होगी?- चेन्नई / इरोड / काटपाडी
  • पैकेज में क्या-क्या शामिल है?- ट्रेन, कैब और होटल की सुविधा।
  • पैकेज फीस - 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 8100रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 6990 रुपये है।

इसे भी पढ़ें- IRCTC के पैकेज से अकेले घूमने जा सकती हैं महिलाएं, बिना किसी टेंशन के इस तरह बनाएं प्लान

Shirdi Shani Shingnapur tour from Mumbai

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-IRCTC, MAGNIFIC

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।