सस्ते में विदेश में बिताना चाहती हैं कुछ दिन तो जरूर जाएं इंडोनेशिया के इस शहर

अगर आप सस्ते में विदेश में अपने लाइफ पार्टनर के साथ कुछ दिन बिताना चाहती हैं तो आप इंडोनेशिया के इस शहर में जरूर जाएं। बहुत बार मन होता है कि अपने लाइफ पार्टनर के साथ इंडिया से बाहर रोमांटिक कुछ दिन बिताए जाएं।
अगर आप भी ऐसा ही सोच रही हैं लेकिन आपका बजट कम है तो आप इंडोनेशिया के इस शहर में अपने लाइफ पार्टनर के साथ कुछ दिन बिता सकती हैं और वो भी कम बजट में।
विला में रोमांटिक टाइम करें स्पेंड
इंडोनेशिया के सबसे शानदार और कल्चरल शहरों की लिस्ट में टॉप पर है बाली। यह शहर हर तरह के घुमक्कड़ों के लिए नायाब ठिकाना है और वो भी कम बजट में। यहां आप अपने पार्टनर के साथ वॉटर स्पोर्ट का लुफ्त उठा सकती हैं और साथ यहां के आलीशान विला में रोमांटिक टाइम भी स्पेंड कर सकती हैं।

इंडोनेशिया के बाली समेत किसी दूसरे शहर की सैर का प्रोग्राम भी साथ में बना सकते हैं क्योंकि यहां एक महीने से कम के सैर-सपाटे का वीजा फ्री है।
दिल खोलकर करें शॉपिंग
इंडिया और इंडोनेशिया की करंसी का फर्क इतना है कि इंडियन टूरिस्ट यहां रईस महसूस करते हैं। इंडोनेशिया की करंसी भी रुपया ही है। इसे इंडोनेशियन रुपया कहते हैं। आजकल 471 भारतीय रुपये के बदले 1,00,000 इंडोनेशियन रुपये मिलते हैं। वहां रुपया ही सस्ता है बाकी सब कुछ महंगा है। मतलब आपको बाली में शॉपिंग करना सस्ता ज्यादा नहीं पड़ता है लेकिन आपको अन्य विदेश के अनुसार यहां की गई शॉपिंग सस्ती ही लगेगी।
छोटे आइलैंड का लें मजा
बाली के अलावा इंडोनेशिया के छोटे-छोटे आइलैंड्स भी दिलकश नजारों से सराबोर हैं। शांत और सुकून भरे। सबसे खास है गिली आइलैंड। यह 3 द्वीपों का समूह है- गिली ट्वानगन, गिली मेनो और गिली एयर। स्पीड बोट के जरिए पदंग बे से पहुंचने में करीब एक घंटा लगता है। यहां के बीचेज काफी साफ-सुथरे हैं। सागर का पानी भी एकदम स्वच्छ हैं। बोट पार्टियां यहां की शान हैं। बोट पर सैर करते-करते 4-5 घंटे पार्टी और मस्ती में सराबोर हो सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।