Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:18 AM IST

मसूरी से धनौल्टी के Eco Park कैसे जाएं? पढ़ें पूरा ट्रैवल गाइड

धनौल्टी का इको पार्क चारों तरफ फैले बड़े-बड़े देवदार और ओक के सुंदर पेड़ों से घिरे होने की वजह से फेमस है। यह जगह फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए खास है, क्योंकि हर तरफ से नजारा खूबसूरत लगता है।
Updated:- 2026-07-23, 00:01 IST
how to reach eco park dhanaulti from mussoorie complete travel guide

मसूरी घूमने आने वाले ज्यादातर यात्री धनौल्टी घूमने का प्लान जरूर बनाते हैं। दोनों के बीच की दूरी लगभग 30 से 35 किमी है। इस जगह की खास बात यह है कि यहां आपको मसूरी जितनी भीड़ देखने को नहीं मिलेगी और न ही यहां आप घंटों तक लंबे जाम में फंसेंगी । उत्तराखंड के मसूरी घूमने आने वाले लोग अक्सर गाड़ियों के हॉर्न और घंटों जाम से बचने के लिए धनौल्टी जाने का प्लान करते हैं। यहां आपको सुकून और शांति मिलेगी साथ ही यहां होटल भी ज्यादा महंगे नहीं हैं। धनौल्टी घूमने आने वाले यात्री Eco Park में समय बिताने जरूर जाते हैं। यह यहां की सबसे खूबसूरत और सबसे फेमस जगहों में से एक है। आप भी अगर मसूरी से इस पार्क में घूमने आ रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको यहां कैसे पहुंचना है और इस जगह की क्या खासियत है? इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

मसूरी से Eco Park कितना दूर है?

मसूरी से इको पार्क पहुंचने में आपको लगभग 1:30 घंटे का समय लग जाएगा। यह जगह धनौल्टी के मेन मार्केट और वन विश्राम गृह के पास है। इस मार्केट से पार्क की दूरी लगभग 300 से 400 मीटर है। आप मार्केट से पैदल भी इको पार्क घूमने जा सकती हैं। अगर आप मसूरी से धनौल्टी आ रही हैं और बीच में कहीं भी नहीं रुकती हैं, तो लगभग 1 घंटे में भी यहां पहुंच सकती हैं।

धनौल्टी का Eco Park क्यों खास है?

  • यहां आपको चारों तरफ ऊंचे-ऊंचे पेड़ और हरा-भरा नजारा देखने को मिलेगा।
  • साफ मौसम और तरह-तरह की एक्टिविटी भी कर पाएंगी।
  • शांत वातावरण और भीड़ भी ज्यादा नहीं मिलेगी।
  • बैठने के लिए चेयर और झूले लगे हैं, जहां अकेले समय बिता सकती हैं।
  • फोटोग्राफी और नेचर वॉक के लिए जगह बेस्ट है।

Dhanaulti Eco Park travel guide

मसूरी से इको पार्क कैसे जाएं?

यहां घूमने आने वाले ज्यादातर लोग अपनी गाड़ी से घूमने आते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि बस या शेयरिंग टैक्सी के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ता है। अपनी कार या बाइक से यहां आ रही हैं, तो आप मसूरी-चंबा रोड पकड़ते हुए आगे आएं। मसूरी से निकलते समय आपको ट्रैफिक मिल सकता है, इसलिए यहां पहुंचने में थोड़ा समय लग जाएगा।

मसूरी से धनौल्टी का रास्ता कैसा है?

  • यहां की सड़कें अच्छी बनी हुई है और आस-पास का नजारा भी खूबसूरत है।
  • यह रास्ता पाइन और देवदार के पेड़ों से होकर गुजरता है, इसलिए और भी ज्यादा अच्छा लगता है।
  • पहाड़ी रास्ता होने के कारण कई जगहों पर मोड़ खतरनाक और पतले हैं, इसलिए ध्यान से गाड़ी चलाएं।
  • कोहरे या बारिश के दौरान ज्यादा सावधानी बरतें।

इसे भी पढ़ें- मानसून में करना है एडवेंचर? दूधसागर फॉल्स ट्रैक की पूरी ट्रैवल गाइड जानें

best time to visit Dhanaulti

धनौल्टी के इको पार्क से जुड़ी जरूरी जानकारी

यह पार्क दो हिस्सों में बंटा है। जिसका नाम Amber Eco Park और Dhara Eco Park है। यह पार्क लगभग 13 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला हुआ है। पार्क के दोनों हिस्सों की दूरी लगभग 200 मीटर है। यहां आने वाले लोग पार्क से लगभग 7 किमी की दूरी पर स्थित सुरकंडा देवी मंदिर घूमने के लिए जरूर जाते हैं।

  • इको पार्क खुलने का समय- सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे
  • इको पार्क टिकट प्राइस- प्रति व्यक्ति 50 रुपये
  • बच्चों के लिए टिकट प्राइस- 30 रुपये
  • एडवेंटर एक्टिविटी का टिकट प्राइस- 100 रुपये से शुरू होता है।
  • पार्किंग- 2 पहिया वाहनों के लिए 10 रुपये, कार पार्किंग के लिए 20 रुपये
  • पार्क में घूमने का कुल समय- लगभग 2 घंटे

इसे भी पढ़ें- मुंबई के दहिसर की वो अधूरी बिल्डिंग, जिसके पास से भी गुजरने से डरते हैं लोग

कुछ यात्रियों को लगता है कि धनौल्टी, मसूरी में ही स्थित है, लेकिन ऐसा नहीं है। यह एक अलग हिल स्टेशन है, जो उत्तराखंड राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific

FAQ
धनौल्टी के इको पार्क के आसपास घूमने की जगहें क्या है?
सुरकंडा देवी मंदिर (लगभग 7 किमी), कनाताल (Kanatal), एप्पल ऑर्चर्ड और कैंपिंग साइट्स और मसूरी
धनौल्टी के इको पार्क घूमने का अच्छा समय क्या है?
मार्च से जून, सितंबर से नवंबर और दिसंबर से फरवरी का समय अच्छा माना जाता है।
धनौल्टी के इको पार्क घूमने क्यों जाएं?
प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और देवदार के घने जंगलों से घिरा पार्क देखने के लिए जाएं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।