Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:39 PM IST

हनीमून ट्रिप के बाद भी हर वीकेंड पर जा सकते हैं घूमने, इस तरह प्लान करें छोटा ट्रिप

वीकेंड पर अपने शहर के आसपास की यात्रा करने की योजना बनाना, आपके पूरे हफ्ते की थकान को खत्म कर देगा। क्योंकि इससे आपका ध्यान आपके रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर घूमने-फिरने में लग जाएगा।  
Updated:- 2024-07-31, 12:55 IST
small weekend trip in city with wife

हनीमून ट्रिप से वापस आने के बाद कपल्स कई महीनों तक कहीं घूमने नहीं जाते। ऐसे में उन्हें अकेले कहीं बाहर समय बिताने का मौका नहीं मिलता। यही वजह है कि उनके बीच झगड़े होने लगते हैं। वह रोज अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से बोर और परेशान रहने लगते हैं। इसलिए अगर आपको अपने पार्टनर के साथ रिश्ता अच्छा बनाए रखना है, तो वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बनाएं। अगर आप शहर से बाहर नहीं जा सकते हैं, तो शहर में ही अपने घर के आस -पास स्थित फेमस जगहों पर घूमने जा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको वीकेंड ट्रिप की तैयारी करने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे। 

इस तरह प्लान करें शहर में वीकेंड ट्रिप

Tips to plan  small weekend trip in city

यात्रा की तैयारी- एक दिन पहले ही यात्रा से जुड़ी आवश्यक चीजें जैसे कि पानी की बोतल, कैमरा, सनस्क्रीन, और स्नैक्स पैक कर लें। अपनी साथ आधार कार्ड और कुछ कैश भी रखें। 

जल्दी उठें और नाश्ता करें- अगर आपकी शनिवार और रविवार छुट्टी होती है, तो आप अपना ट्रिप शनिवार को प्लान कर कर सकते हैं। शुक्रवार की रात जल्दी सो जाएं और शनिवार सुबह जल्दी उठकर तैयार हो जाएं। सुबह का नाश्ता आप अपने पार्टनर के साथ पसंदीदा स्टॉल या रेस्टोरेंट में करें। आप नाश्ते में पौष्टिक खाना खा सकते हैं, जिससे आपका पूरा दिन ताजगी भरा रहेगा। फल, दही, और जूस जैसी चीजें नाश्ते में ले सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- इस ट्रेन की टिकट के साथ कर सकते हैं पूरे भारत में फ्री ट्रैवल, जानें कैसे

 

लोकेशन पर पहुंचे

सुबह का नाश्ता करने के बाद आप अपने लोकेशन पर पहुंचे। दोपहर में आप अपने शहर की फेमस जगहों पर अपने पार्टनर के साथ वक्त बिता सकते हैं। इस समय भीड़ भी कम होती है, तो आपको घूमने में मजा आएगा। प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक स्थल, या कोई स्थानीय दर्शनीय स्थल पर भी आप जा सकते हैं। 

दोपहर का खाना - घूमने के बाद आप किसी अच्छी जगह लंच करें और वहीं कुछ देर बैठकर अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं। यहां आपको थोड़ा आराम करने का मौका मिलेगा। जिससे दिनभर की थकान थोड़ी कम हो जाएगी।ये आसान ट्रैवल टिप्स आपके यात्रा को यादगार बना देंगे।

इसे भी पढ़ें- Bhutan Travel: भूटान की यात्रा को मजेदार बनाना है तो इन ट्रैवल टिप्स को न करें इग्नोर

लोकेशन का चुनाव

plan  small weekend trip in city

ध्यान रखें कि आप एक दिन के ट्रिप में ज्यादा लोकेशन घूमने का प्लान न करें। आप 1 से 2 लोकेशन पर ही घूमने जाएं। अन्य लोकेशन पर आप अगले वीकेंड पर कवर कर सकते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि जितने कम लोकेशन पर आप जाएंगे, उतना आपको घूमने में आराम लगेगा। आप हर लोकेशन अच्छे से कवर कर सकेंगे। 

शाम के समय

अपने ट्रिप की अगली योजना के अनुसार, घूमने के बाद आप शाम के समय कुछ चटपटा और हल्का नाश्ता कर सकते हैं। आप शाम के समय अपने पार्टनर के साथ एक सुंदर पार्क या संग्रहालय देखने जा सकते हैं। शाम के समय, आप सूर्यास्त का आनंद लेने के लिए शहर के किसी खास लोकेशन का भी चुनाव कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने पार्टनर को शॉपिंग पर भी ले जा सकते हैं।

इस तरह करें रात को ट्रिप की समाप्ती 

small weekend trip in city

रात के समय, अगर संभव हो तो किसी शांत जगह ,जैसे किसी मंदिर में जा सकते हैं। इसके अलावा आप किसी लाइव म्यूजिक इवेंट का भी हिस्सा बन सकते हैं। फिर डिनर के बाद घर की तरफ वापस लौट सकते हैं।

आपका बजट अच्छा है, तो रात आप शहर में किसी होटल में गुजारें, क्योंकि घर से दूर किसी होटल में रात गुजारने से आपको घर के काम और साफ-सफाई की चिंता नहीं रहती। जिससे आप सुकून की नींद होटल में ले पाएंगे। यात्रा की ताजगी और खुशी को महसूस करने के लिए रात में घर जाएं और अच्छी नींद लें। इससे आप पूरे हफ्ते ताजा महसूस करेंगे। अगर

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।