Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:08 AM IST

Last Minute Trip: लास्ट मिनट में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ट्रिप से पहले इन बातों का जरूर ध्यान रखें

Last Minute Trip Plan: अगर आप भी लास्ट मिनट में घूमने का प्लान बनाते रहते हैं, तो इन टिप्स और हैक्स की मदद से सफर को आसान बना सकते हैं।
Updated:- 2024-09-26, 20:17 IST
image

Last Minute Travel Hacks: घूमना-फिरना लगभग हर किसी को पसंद होता है। इसलिए जब लोग अपने परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ घूमने के लिए निकलते हैं, तो प्लान के तहत निकलते हैं।

जब कोई प्लान के तहत घूमने निकलता है तो वो हर चीज पर ध्यान देता है, लेकिन जब कोई आखिरी मिनट में घूमने का प्लान बनाता है, तो उसे कई चीजों पर ध्यान देने की जरूरत होती है।

अक्सर देखा जाता है कि कई लोग वीकेंड में घूमने का प्लान नहीं बनाते है, लेकिन जैसे ही वीकेंड की सुबह होती है फटाफट घूमने के लिए इधर-उधर भटकने लगते हैं।

अगर आप भी लास्ट मिनट में घूमने का प्लान बनाते रहते हैं, तो हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर सकते हैं।

नई जगहों पर घूमने पहुंच जाएं

how to plan a last minute trip in hindi

लास्ट मिनट में जब घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले यह ध्यान आता है कि कहां घूमने के लिए जाया जाए। कई बार जगह तय नहीं कर पाने से घूमने का प्लान बस प्लान बनकर ही रह जाता है। ऐसे में आपको आउट ऑफ द बॉक्स सोचने की जरूरत है।

अगर आप या आपका कोई साथी हर बार लास्ट मिनट में घूमने का प्लान बनाता है, तो आपलोग नई-नई जगहों को डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकते हैं। नई जगहों पर घूमने का मजा भी  आएगा और एक अलग उत्साह भी रहेगा, जिसके चलते आप झट से घूमने के लिए निकल सकते हैं। आप मौसम के अनुसार भी नई-नई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Vaishno Devi Yatra: दिल्ली से सिर्फ 4 हजार में वैष्णो देवी का दर्शन, मेरी तरह आप भी ऐसे बनाएं प्लान 

पर्सनल गाड़ी से घूमने निकलें

अगर आप लास्ट मिनट में घूमने का प्लान बनाते हैं और यह सोच रहे हैं कि बस, ट्रेन या ट्रैवल एजेंट के माध्यम से घूमने निकाल जाएंगे, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन चीजों का इंतजार करते-करते आपका समय भी नष्ट हो जाएगा। ऐसे में आप दूसरे विकल्पों पर ध्यान दे सकते हैं।

अगर आप लास्ट मिनट में घूमने का प्लान बार रहे हैं और नहीं चाहते हैं कि आपका अधिक समय बर्बाद हो तो फिर आपको अपनी पर्सनल गाड़ी से घूमने के लिए निकल जाना चाहिए। अपनी गाड़ी से घूमने पर समय की बर्बादी भी नहीं होगी और जहां मर्जी वहां घूमने के लिए जा सकते हैं।

ट्रैवल एजेंट के झांसे में ना आए

last minute hotel deals india

अगर देखा जाता है कि जब लोग लास्ट मिनट में घूमने का प्लान बनाते हैं और कुछ अधिक नहीं सूझता है, तो वो ट्रैवल एजेंट के पास पहुंच जाते हैं। ऐसी में ट्रैवल एजेंट मजबूरी का फायदा उठाकर आपसे अधिक पैसा ले सकता है।
लास्ट मिनट में घूमने के प्लान को लेकर आप ट्रैवल एजेंट पास न जाकर किसी ऐसे दोस्त या रिश्तेदार के पास कॉल कर सकते हैं, जो घूमने का अधिक शौक रखता है। आपका दोस्त आपको सही जगह या ट्रिप के बारे में बता सकता है।

सफर में ही होटल बुक कर लीजिए

last minute trip ideas

लास्ट मिनट में घूमने का बेहतरीन लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो जगह पर पहुंचकर नहीं, बल्कि सफर में ही होटल का टिकट बुक कर लें। इससे आपका समय भी बचेगा और घूमने का पूरा मौका भी मिल जाएगा।
अगर आप नेट के माध्यम से होटल बुक करते हैं, तो क्रेडिट या डेबिट कार्ड के इस्तेमाल से छूट भी पा सकते हैं। आजकल कई होटल ऑनलाइन बुकिंग में भारी छूट देते हैं। आप कूपन भी अप्लाई कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Thrissur Itinerary: छुट्टियों में दिल्ली से 3 दिन के लिए त्रिशूर का शानदार प्लान बनाएं, ट्रिप में इन जगहों को करें एक्सप्लोर

इन टिप्स का भी ध्यान रखें

how to plan last minute vacation

  • लास्ट मिनट में घूमने से पहले कुछ फ़ास्ट फूड्स पैक करना न भूलें।
  • नई जगह पहुंचने से पहले वहां की कुछ बेस्ट जगहों के बारे में नेट पर सर्च कर लें।
  • सफर के लिए एटीएम से कैश निकालना कतई न भूलें।    


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें।इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।