दिल्ली-NCR से दोस्तों के साथ बनाएं चंद्रताल ट्रेक पर जाने का प्लान, जानें कैसे कर सकते हैं कम बजट में ट्रिप पूरा

दोस्तों के साथ यात्रा करने का सबसे बड़ा मजा यह है कि आप हर समय हंसी-मजाक और खेल-कूद कर सकते हैं। यहां आपको कोई जज नहीं करता और अपनी मर्जी से बिना कुछ सोचे समझे खूब मस्ती कर पाते हैं। इसलिए अगर आप अपनी रोज की भागदौड़ भरी जिंदगी से बोर हो गए हैं, तो आपको दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान जरूर करना चाहिए।
अगर आप लंबे समय से कहीं घूमने नहीं गए हैं, तो हिमाचल प्रदेश के चंद्रताल ट्रेक पर जाने का प्लान बनाएं। यह एक रोमांचक ट्रिप होगा, जिसे आप जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। जिससे आप बिना किसी परेशानी के कम बजट में यात्रा कर पाएंगे।
दिल्ली से चंद्रताल ट्रेक की यात्रा कैसे शुरू करें?

- आप दिल्ली-एनसीआर में कहीं से भी हो, आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि चंद्रताल ट्रेक की शुरुआत मनाली से होती है। इसलिए सबसे पहले आपको मनाली पहुंचना होगा।
- दिल्ली से मनाली की दूरी करीब 502 किमी है।
- आपको दिल्ली से मनाली के लिए कई निजी और सरकारी बसें मिल जाएंगी।
- अगर आप अपना थोड़ा समय बचाना चाहते हैं, तो आप ट्रेन से पहले चंडीगढ़ चले जाएं। इसके बाद मनाली के लिए बस पकड़ें।
- दिल्ली से मनाली बस पहुंचने में लगभग 12-14 घंटे लग सकते हैं। लेकिन चंडीगढ़ से पहले ट्रेन और फिर बस से पहुंचने पर आपको 19 से 10 घंटे का समय लग सकता है।
- यहां से आप चंद्रताल दर्रा के लिए जाएंगे।
- अगर आप दोस्तों के ग्रुप के साथ जा रहे हैं, तो आप अकेले कैब बुक कर लें।
- कैब में आप सभी का खर्चा आपस में बट जाएगा।
- इसके अलावा आप चाहें, तो कुंजुम दर्रे तक भी टैक्सी ले सकते हैं।
- कुंजुम दर्रे से चंद्रताल तक के लिए फिर आप यात्रा कर सकते हैं। यहां से आपको पहुंचने में 3 घंटे लगते हैं।
- मनाली से काजा यात्रा करने वाले लोगों को यहां आना पसंद होता है। वह कुंजुम दर्रे पर रुकना पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- मनाली के इस लोकेशन पर हुई थी फिल्म कृष की शूटिंग, आप भी बनाएं यहां जाने का प्लान
चंद्रताल ट्रेक पर कैसी बिताएं रात

ध्यान रखें कि यहां पहुंचने के बाद यहां रात गुजारने का एकमात्र साधन कैंपिंग कंपनियां है। कैंपिंग कंपनियों द्वारा लगाए गए टेंट में ही आपको रुकना होगा। चंद्रताल झील के पास टेंट लगाकर पूरा रात दोस्तों के साथ मस्ती करना, वाकई आपके लिए यादगार होगा। सभी टेंट झील से लगभग 2-3 किमी दूर लगाए जाते हैं। यह पहाड़ों पर घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है।
- आप टेंट की बुकिंग काजा में ही कर सकते हैं। काजा में कई ट्रैवल ऑफिस है, जो इसकी बुकिंग करते हैं। बस आपको यहां से बुकिंग रसीद लेना होगी और चंद्रताल में दिखानी होगी।
- इसके अलावा अगर आपने पहले बुकिंग नहीं की है, तो चिंता न करें। क्योंकि वहां पहुंचकर भी आपको टेंट की सुविधाएं मिल जाती है। ऐसा कभी नहीं होगा कि आपको वहां टैंट न मिले।
इसे भी पढ़ें- क्या सच में मसूरी की इस जगह पर मौजूद हैं 50 हजार आत्माएं? दहशत में रहते हैं लोग
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।