Thu Sep 17, 2026 | Updated 04:48 PM IST

Solo Trip का खर्च नहीं पड़ेगा जेब पर भारी, बस याद रखें ये 7 आसान रूल्स

अकेले घूमना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन ज्यादा खर्च के कारण हम कई बार प्लान कैंसिल कर देते हैं। मगर सही रणनीति अपनाकर सोलो ट्रिप को मजेदार के साथ-साथ बजट फ्रेंडली भी बना सकती हैं। नीचे लेख में जानें कैसे?
Updated:- 2026-09-17, 15:24 IST
best tips for solo travelers on a budget

Affordable Solo Travel Guide: अकेले ट्रेवल करना लाइफ का सबसे बड़ा रोमांचक और कॉफिंडेंस को बढ़ाने वाला एक्सपीरियंस होता है। नई जगहों को अपने हिसाब से एक्सप्लोर करना और समय बिताना एक अलग ही सुकून देता है। मगर कई बार सही प्लानिंग न होने के कारण यह ट्रिप जेब पर भारी पड़ जाता है। अगर आप बजट फ्रेंडली तरीके से अपनी सोलो ट्रिप प्लान करना चाहती हैं, तो कुछ स्मार्ट तरीके और सही रणनीति के साथ अपनी ट्रिप को मजेदार बना सकती हैं। आज के इस लेख में हम 7 ऐसे आसान रूल्स के बारे में जो आपकी सोलो ट्रिप को पॉकेट-फ्रेंडली बना देंगे।

सोलो ट्रिप को इन 7 रुल्स से बनाएं बेहतर

हम सभी जब कभी भी अकेले बाहर घूमने जाने का सोचते हैं, तो समझ नहीं आता है कि कहां से और कैसे शुरूआत करें? समझ न आने पर कई बार हमारा बजट बिगड़ जाता है खासकर अगर प्लान महीने के शुरू में बना ले, तो पूरे महीने परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर आप इस समस्या से बचना चाहती हैं, तो नीचे बताए गए 7 रुल्स का ध्यान रखें।

affordable solo travel

1. एडवांस में बुकिंग करें

कई बार हम अचानक घूमने का प्लान बना लेते हैं। ऐसे में ये जेब पर भारी पड़ जाते हैं। अगर आप भी अचानक बैग उठाकर कहीं भी घूमने निकल जाती हैं, तो यह आपके पूरे महीने के बजट को बिगाड़ सकता है। जब भी घूमने का प्लान बनाएं। साथ ही ट्रेन, बस या फ्लाइट के टिकट पहले से बुक कर लें। इसके अलावा, होटल या होमस्टे की बुकिंग भी पहले ही कर लें क्योंकि महीनों पहले बुकिंग करने पर भारी डिस्काउंट मिल जाता है।

इसे भी पढ़ें- सोलो ट्रिप पर बिना किसी की मदद के खुद की शानदार फोटोज कैसे क्लिक करें? 3 हैक्स आएंगे काम

2. वीकेंड की जगह वीक-डे चुनें

अगर संभव हो, तो शनिवार और रविवार की बजाय मंगलवार से गुरुवार के बीच यात्रा करें। वीकेंड पर फ्लाइट्स, ट्रेन और होटलों के दाम काफी बढ़ जाते हैं। वीक-डे में यात्रा करने से आपको कम भीड़ और सस्ते दामों पर बेहतरीन डील्स मिल जाएंगी।

3. लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें

सोलो ट्रिप पर कैब या टैक्सी बुक करने से बचें, क्योंकि यह आपके बजट का बड़ा हिस्सा खर्च कर देती है। इसकी बजाय शहर में घूमने के लिए मेट्रो, लोकल बसों या ई-रिक्शा का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो स्कूटी या बाइक भी किराए पर ले सकते हैं जो कि काफी किफायती पड़ता है।

4. स्ट्रीट फूड और लोकल खाने का आनंद लें

किसी भी नई जगह की संस्कृति को जानने का सबसे अच्छा तरीका वहां का स्थानीय भोजन है। फैंसी रेस्तरां या महंगे कैफे में खाने के बजाय वहां के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड या छोटे लोकल ढाबों पर खाएं। यह स्वादिष्ट भी होते हैं और आपकी जेब पर भारी भी नहीं पड़ते।

How To save money on solo trips

5. डॉरमेट्री या होमस्टे चुनें

अकेले यात्रा करते समय फाइव-स्टार होटलों में रुकना जरूरी नहीं है। आप यूथ हॉस्टल, बैकपैकर हॉस्टल या होमस्टे का विकल्प चुन सकती हैं। यहां रहने का खर्च बहुत कम होता है और आपको दुनिया भर से आए अन्य सोलो ट्रैवलर्स से मिलने का मौका भी मिलता है।

6. डेली खर्च का बजट बनाएं

आप कितने दिन की यात्रा कर रही हैं, इसे जरूर तय करें। साथ ही इसके हिसाब से एक निश्चित रोजाना बजट तय करें हर दिन खर्च करते समय इस सीमा का ध्यान रखें। कोशिश करें कि अपनी जरूरत की चीजों के अलावा शॉपिंग या फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें ताकि ट्रिप के आखिर में पैसे कम न पड़ें।

7. इमरजेंसी फंड हमेशा साथ रखें

भले ही आप बजट ट्रिप पर हों, लेकिन हमेशा एक अलग इमरजेंसी फंड अपने पास जरूर रखें। अनपेक्षित परिस्थितियां जैसे मेडिकल इमरजेंसी, ट्रेन छूटना या मौसम खराब होने पर यह अतिरिक्त पैसा आपकी बहुत बड़ी मदद करेगा।

इसे भी पढ़ें- गुजरात के इकलौते हिल स्टेशन में भगवान राम ने काटे थे 11 साल, देख आएं खूबसूरती

अगर आप अकेले घूमने की शौकीन हैं, तो इन 7 बातों का ध्यान रखकर अपनी ट्रिप को यकीनन मजेदार बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें। 

Image Credit- Magnific



FAQ
सोलो ट्रिप के लिए सबसे कम बजट वाली जगहें कैसे चुनें?
सोलो ट्रिप के लिए कम भीड़-भाड़ वाले ऑफ-बीट डेस्टिनेशन और लोकल टूरिस्ट स्पॉट्स चुनें जहां रहने और खाने का खर्च कम हो।
सोलो ट्रिप के दौरान खाने-पीने का खर्च आधा कैसे करें?
महंगे टूरिस्ट रेस्तरां की जगह स्थानीय स्ट्रीट फूड और लोकल ढाबों पर खाना खाएं।
सस्ती फ्लाइट या ट्रेन टिकट बुक करने का सही समय क्या है?
यात्रा की तारीख से कम से कम 2 से 3 महीने पहले टिकट बुक करें और इंकोग्निटो मोड का इस्तेमाल करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।