ओडिशा में परिवार के साथ 5 दिनों का करें ट्रिप प्लान, जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने का मिलेगा अवसर

ओडिशा का समृद्ध इतिहास अपनी सांस्कृतिक, प्राकृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को समेटे हुए है। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों के साथ, ओडिशा दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां कई ऐसी जगहें है, जिसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की लिस्ट में शामिल किया गया है।
इसमें सबसे पहले आपके दिमाग में पुरी जगन्नाथ स्वामी मंदिर और सूर्य मंदिर का नाम दिमाग में आता होगा। ऐसे पवित्र मंदिरों के साथ-साथ यहां प्रकृति से जुड़े सुंदर पर्यटक स्थल भी है। अगर आप जुलाई में अपने परिवार के साथ ओडिशा का ट्रिप प्लान करने जा रहे हैं, तो आपको एक साथ कई चीजों का फायदा मिलेगा। अगर आप अपने पूरे परिवार के साथ यात्रा पर जा रहे हैं, तो इन टिप्स को फॉलो करें
ऐसे करें यात्रा की शुरुआत

- परिवार में अगर 5 लोग हैं, तो आपको ट्रेन से ट्रिप की शुरुआत करनी चाहिए। अगर आप बस से यात्रा करते हैं, तो आपको महंगा पड़ सकता है। ट्रेन से यात्रा करना आरामदायक होने के साथ-साथ सस्ता भी होता है।
- अगर आप दिल्ली से यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं, तो आपको स्लीपर कोच में सफर करने पर एक टिकट के लिए 800 रुपये तक पैसे देने होंगे।
- 3AC कोच के लिए टिकट प्राइस 2000 रुपये तक है
इसे भी पढ़ें- Odisha Travel: स्विट्जरलैंड के नाम से फेमस है ओडिशा की यह अद्भुत जगह
4 से 5 दिनों का बनाएं ट्रिप प्लान

- अगर आप रथ यात्रा में शामिल होना चाहते हैं, तो आपको सीधा पुरी के लिए ही ट्रेन टिकट बुक करनी चाहिए।
- आप ट्रिप के पहले दिन रथ यात्रा में शामिल हो सकते हैं।
- 1 से 2 दिन आप यात्रा में शामिल होएं। इसके बाद आप ओडिशा के अन्य जगहों पर घूमने जाएं।
- अगर आप 5 दिनों के ट्रिप पर है, तो 2 दिन यात्रा में शामिल होने के बाद आप 1 दिन होटल में आराम करें।
- इसके बाद बचे हुए 2 दिन आप ओडिशा के अन्य जगहों पर घूमने जाएं।
- आप पुरी के आस-पास की जगहों पर ही घूमने जाएं, इससे आपका ज्यादा खर्च नहीं होगा।
- ओडिशा के फेमस मंदिरों में भी दर्शन का प्लान बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- ओडिशा में पुष्पा 2 की शूटिंग लोकेशन पर घूमने का बनाएं प्लान, 3 दिनों में ट्रिप हो जाएगा पूरा
होटल और खाने पर खर्च

ओडिशा में घूमने के लिए आप सार्वजनिक परिवहन साधन पर घूमने जा सकते हैं। क्योंकि परिवार के साथ घूमने में खर्चा कम आएगा। आप होटल पर खर्च बचाना चाहते हैं, तो टूरिस्ट प्लेसिस, जैसे फेमस जगहों से दूर होटल लें। ऐसा करने से आपको सस्ते में होटल मिल जाएंगे। खाने के लिए आप छोटे रेस्टोरेंट में जा सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।