ट्रेन में कहां लगा होता है CC कोच, इन टिप्स की मदद से करें पहचान

देश में हर दिन लाखों लोग ट्रेन से ट्रैवल करते हैं। क्योंकि यह यात्रियों को सस्ता होने के साथ-साथ आरामदायक भी लगता है। लेकिन ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के अनुसार से अलग-अलग कोच बनाए गए हैं। इस वजह से पहली बार यात्रा करने वाले यात्रियों को अपना कोच और सीट ढूंढने में मुश्किल आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बाहर से ट्रेन के सभी कोच लगभग एक बराबर लगते हैं। इसलिए कौन सा कोच कहां लगा है और उनकी सीट किस कोच में यह बात समझना यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी करता है।
अगर आप गलती से किसी गलत कोच में बैठकर यात्रा करने लगे, तो इसके लिए आपको जुर्माना भी देना पड़ सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ट्रेन के CC कोच के बारे में जानकारी देंगे। अगर आप सीट इस कोच में हैं, तो इन टिप्स की मदद से आपको सीट खोजने में परेशानी नहीं होगी।
ट्रेन के CC कोच में कैसी होती हैं सीटें

यात्रियों को इस बात का पता होना चाहिए कि आपको हर ट्रेन में CC कोच की सुविधा नहीं मिलती है। छोटी दूरी की यात्रा कर रहे लोग इस कोच में सफर कर पाते हैं। कई यात्री टिकट बुक करते हुए इसे अन्य कोच की तरह समझने की गलती करते हैं। लेकिन बता दें कि CC कोच में आप केवल बैठकर यात्रा कर सकते हैं। इस कोच में आपको केवल बैठने वाली ही सीट मिलेगी। इसलिए अगर आप यात्रा कर रहे हैं और ऑनलाइन टिकट बुक करते समय आपके सामने CC कोच का भी ऑप्शन मिलता है, तो समझ जाएं कि इसमें आप केवल बैठकर ही यात्रा कर पाएंगे। CC कोच एसी और नॉन एसी दोनों होते हैं। अगर ट्रेन में यात्रा के दौरान नियम आप फॉलो करते हैं, तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें- वंदे भारत ट्रेन के EC और CC कोच कैसे हैं एक दूसरे से अलग, जानें
ट्रेन में CC कोच की कैसे करें परेशान

- अगर आपको ट्रेन के डिब्बों को समझने में दिक्कत हो रही है, तो आप कोच के शीशे में से देखकर भी अपने कोच की पहचान कर सकते हैं।
- CC कोच में एक तरफ 2 सीटें और दूसरी तरफ 3 सीटें लगी होती हैं।
- यह चेयर की तरह बनी होती हैं, इसलिए इसे पहचानने में आपको परेशानी नहीं होगी।
- CC चेयर में आपको 2CC का भी ऑप्शन मिलता है। कोच के बाहर भी आपको CC लिखा हुआ नजर आएगा।
- अगर इसके बाद भी आप कोच की पहचान नहीं कर पा रहे हैं, तो आप TTE से भी इस बारे में पुछ सकते हैं।
- ध्यान रखें कि कई ट्रेनों CC कोच स्लीपर कोच के बाद भी लगा होता है, वहीं कोच में आपको दूसरा या तीसरा डिब्बा भी CC कोच का मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें- ट्रेन में के 3E और 3AC कोच में क्या होता है अंतर, टिकट बुक करने से पहले जान लें पूरी जानकारी
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।