Taj Mahotsav 2025 में शामिल होने जा रहे हैं, तो यहां से ऑफलाइन और ऑनलाइन बुक करें टिकट

ताज महोत्सव की शुरुआत 18 फरवरी से आगरा में होने जा रही है। यह महोत्सव 2 मार्च तक चलने वाला है। 10 दिनों के इस पर्व में लोग दूर-दूर से इस महोत्सव में हिस्सा बनने का प्लान बना रहे हैं। यहां केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशी नागरिक भी आना पसंद करते हैं। इस महोत्सव में अगर आप भी जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ऑनलाइन टिकट बुक करने का प्रोसेस जान सकते हैं। ताज महोत्सव के दौरान टिकट काउंटर पर लंबी लाइन लगी रहती है। ऐसे में आपको घंटो टिकट खरीदने का इंतजार करना पड़ता है। इसलिए अगर आप इन लाइन के पंगे में नहीं पड़ना चाहते हैं, तो ऑनलाइन टिकट बुक कर लें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऑनलाइन टिकट बुक करने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे।
ताज महोत्सव 2025 के लिए कैसे करें टिकट बुक

- अगर आप ऑनलाइन टिकट बुक करना चाहते हैं, तो आपको निजी और सरकारी दोनों वेबसाइट्स और ऐप पर टिकट बुकिंग का ऑप्शन मिल जाएगा। लेकिन ध्यान रखें कि निजी वेबसाइट से टिकट बुक करने पर हैंडल यानी ऐप चार्ज ज्यादा लगता है।
- अगर आप ऑनलाइन टिकट बुक करना चाहते हैं, तो 'मेरा आगरा एप' से बुक कर सकते हैं।
- 2 साल पहले ही सरकार द्वारा लोगों के लिए यह ऐप लॉन्च किया गया था।
- इसके अलावा आप ताज महोत्सव की आधिकारिक वेबसाइट से भी टिकट बुक कर सकते हैं।
- आगरा के पास इन अच्छी जगहोंपर घूमकर कम बजट में वापस आया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- आगरा वाले लोग शहर से 300 किमी की दूरी पर कम बजट में घूम आएंगे ये 3 जगहें, वीकेंड पर दोस्तों के साथ बनाएं ट्रिप का प्लान
ताज महोत्सव 2025 के लिए ऑफलाइन कैसे बुक करें टिकट

अगर आप ऑनलाइन के झंझट में नहीं पड़ना चाहते हैं, तो ऑफलाइन भी टिकट बुक कर सकते हैं। ताजमहल के बाहर लगा काउंटर पर आपको टिकट मिल जाएगी। जहां से आप ताजमहल एंट्री की टिकट मिलती है, वहीं से आप ताज महोत्सव की भी टिकट बुक कर सकते हैं। इस महोत्सव की सबसे अच्छी बात यह है कि टिकट महंगी नहीं है। प्रति व्यक्ति टिकट प्राइस मात्र 50 रुपये हैं। अगर आप 3 साल तक के बच्चों के साथ जा रहे हैं, तो बच्चों के लिए कोई फीस नहीं है। इसके अलावा 50 बच्चों के ग्रुप के साथ स्कूल यूनिफॉर्म में जा रहे हैं, तो टिकट प्राइस 700 रुपये है। यह आगरा में घूमने के लिए यह अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें-Agra Metro News: आगरा मेट्रो सेवा का उठाएं फायदा, जानें किराए-रूट से लेकर सभी जानकारियां
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।