मानसून के दौरान गोवा में घूमने का है अलग मजा, पार्टनर के साथ बनाएं ट्रिप प्लान

अभी तक आपने लोगों को गोवा ट्रिप पर गर्मियों के मौसम में जाते हुआ देखा होगा। समुद्र तट पर लोगों की इतनी ज्यादा भीड़ होती है कि यहां पैर रखने की भी जरूरत नहीं होती। लेकिन क्या आपने बारिश के मौसम में यहां जाने के बारे में सोचा है। मानसून में यहां का नजारा देखने के बाद आप गर्मियों में यहां आने का प्लान कैंसिल कर देंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गोवा में मानसून के दौरान ट्रैवल करने के फायदे बताएंगे।
बरसात के मौसम में कैसा होता है गोवा का नजारा?

गोवा के पार्टियों वाले रंगीन समुद्र तट, नाइटलाइफ़ और खूबसूरत बाजारों का आनंद लेने के लिए हर कोई मार्च से जून तक महीने में यहां जाने का प्लान बनाता है। लेकिन मानसून का महीना भी गोवा में उतना ही शानदार होता है, जितना की गर्मी का मौसम। मानसून में गोवा की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है।
इसे भी पढ़ें- गोवा में 5 दिनों के लिए हनीमून पर कितना आएगा खर्च, जानें
गोवा का मानसून सौंदर्य
बारिश के बाद गोवा को देखकर ऐसा लगता है, जैसे इसे फिर से एक नया जीवन मिल गया है। बारिश के मौसम में यहां के हरे-भरे पेड़ ताजे नजर आने लगते हैं। दूधसागर और हरवलेम जैसे झरने जीवंत लगने लगते हैं। दूध सागर झरना अपनी मनमोहक सुंदरता से हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां आप इस मौसम में गोवा के छिपे हुए गांव का सुंदर नजारा देखने जा सकते हैं। आप गोवा टूर पैकेज के जरिए भी यात्रा का प्लान बना सकते हैं।
शांतिपूर्ण वातावरण

गर्मियों के मुकाबले मानसून में यहां आपको कम भीड़ देखने को मिलेगी। गोवा की जलवायु और समुद्र तट मानसून के दौरान शांत लगते हैं। हालांकि आप यहां धूप सेंकने और तैराकी के लिए सही नहीं है, लेकिन फिर भी यह एक अलग खूबसूरती दिखाती है। इस मौसम के दौरान यहां कोई भीड़ नहीं होती है, जिससे पर्यटकों को समुद्र की शांति का आनंद लेना है, वह इस मौसम में आप आ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- गोवा में बीच डेस्टिनेशन वेडिंग करने पर कितना आता है खर्चा, जानें
बजट यात्रियों के लिए सर्वोत्तम
मानसून को गोवा घूमने के लिए सबसे अच्छा समय इसलिए भी अच्छा होता है, क्योंकि इस समय आपको यह थोड़ा सस्ता पड़ेगा। यहां होटल, रेस्टोरेंट और एंडवेंचर राइड की फीस सस्ती हो जाती है। इसलिए अगर कम बजट में यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो यहां आ सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।