Gaya Ji Pind Daan Guide: पितृपक्ष में पिंडदान के लिए पहली बार गया जी जा रही हैं, तो कहां रुकें और कितना होगा कुल खर्च?

Gaya Me Pind Daan Ke Liye Kaha Jaye: गया में पिंडदान करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसका उल्लेख प्राचीन ग्रंथों और पुराणों में भी मिलता है। अगर आप पहली बार बिहार के गया जी पिंडदान के लिए जा रही हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए
image
image

पितृपक्ष के दौरान पिंडदान करने के लिए सबसे ज्यादा गया जाना खास माना जाता है। यहां अपने पितरों के लिए केवल देश से ही नहीं बल्कि देश-विदेश से लोग आते हैं। पितृपक्ष का समय पितरों के लिए अच्छा माना जाता है। यह ऐसा समय है, जब पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए उनके परिवार वाले पिंडदान जैसे कर्मकांड करने के लिए गया जी जाते हैं। गया जी, बिहार में स्थित है। वैसे तो देश में गया जी के अलावा और भी कई जगहें हैं, लेकिन इनमें से सबसे खास गया जी की जगह को समझा जाता है। अगर आप पितृपक्ष के दौरान पहली बार पिंडदान के लिए गया जी जा रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पिंडदान का पूरा खर्च, कैसे पहुंचे और कहां रुकें, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

पितृपक्ष में गया जी कैसे जाएं?

ट्रेन से गया जी कैसे जाएं- बिहार में गया जंक्शन (Gaya Junction) के लिए आप टिकट बुक कर सकती हैं। गया जी के लिए देश के प्रमुख शहरों से सीधी ट्रेन उपलब्ध है। यह देश के बड़े रेलवे स्टेशनों में से एक है। यहां आपको हमेशा भीड़ देखने को मिलेगी। यहां से आपको पिंडदान स्थल जाने के लिए ऑटो-टैक्सी की सुविधा मिल जाती है।

How to reach Gaya Pind Daan1

फ्लाइट से गया जी कैसे पहुंचे?

आप किसी भी शहर से अगर पहली बार गया जी पिंडदान के लिए आ रही हैं, तो आप गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Bodhgaya Airport) के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। यहां के लिए आपको सीधी फ्लाइट मिल जाएगी। यहां से भी आराम से ऑटो लेकर पिंडदान स्थल जा सकते हैं।

सड़क मार्ग से गया जी कैसे पहुंचे?

कई लोग ऐसे भी हैं, तो बिहार के आस-पास के जिलों से गया जी आ रहे होंगे। वह चाहें तो अपनी गाड़ी या बस से गया जी आ सकते हैं। देश के प्रमुख शहरों से बिहार के लिए बस भी चलती है। आप पटना के लिए बस ले सकते हैं। पटना से गया की दूरी लगभग 100 किमी है।

Pitru Paksha Gaya

गया जी में पिंडदान कहां होता है?

  • पितृपक्ष के दौरान गया बिहार में के गया में पिंडदान के लिए कहां जाएं सोच रहे हैं, तो आप कुछ नजदीकी जगहों पर जा सकते हैं।
  • फल्गु नदी के किनारे स्थित विष्णुपद मंदिर के पास भी पिंडदान करवाया जाता है।
  • इसके अलावा आप पिंडदान के लिए फल्गु नदी के पास भी जा सकती हैं। इस जगह को तर्पण और पिंडदान के लिए सबसे खास माना जाता है। माना जाता है कि, इस जगह पर ही राजा दशरथ के लिए पिंडदान किया गया था।
How to reach Gaya Pind Daan

गया जी में पिंडदान के बाद कहां रह सकते हैं?

  • यहां गया भारत सेवाश्रम संघ नाम से आश्रम है, जहां आप रात गुजार सकते हैं। यह आश्रम है, इसलिए यहां रहना सस्ता है। आप 500 से 1000 रुपये में यहां के लिए बुकिंग कर सकते हैं।
  • अगर आप इतने पैसे नहीं खर्च करना चाहते हैं, तो गया जी में 100 रुपये में आश्रम में गद्दे की सुविधा मिलती है।
  • इसमें आप शेयरिंग आधार पर रह सकते हैं।
  • इसके अलावा आप आंध्रा तेलंगाना आश्रम में भी रात गुजार सकते हैं।

गया जी में पिंडदान के लिए कितना खर्च आएगा?

  • गया जी आने से पहले आप चाहें, तो अपने साथ सामान लेकर आ सकते हैं। अगर आप सामान नहीं ला पा रहे हैं, तो परेशान न हो। पिंडदान स्थल के आस-पास सामग्री मिल जाती है।
  • पिंडदान का खर्च आप पर निर्भर करता है। यहां आपको बहुत सारे पंडित मिल जाएंगे, जो पिंडदान करवाते हैं। कई जगह पंडित ही कर्मकांड करने का इतना चार्ज मांग लेते हैं। इसलिए, आप उनसे बात करके इसमें मोल भाव करवा सकते हैं।
  • पिंडदान कई लोग 1 दिन में भी करवा लेते हैं।
  • खर्च की बात करें, तो इसमें 500 से लेकर 50 हजार तक भी खर्च हो सकता है।
  • यहां आप ठगी का शिकार भी हो सकते हैं, इसलिए कोशिश करें कि आप पंडा से संपर्क करके पिंडदान प्रक्रिया करवा सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, shutterstock

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP