केवल 7000 रुपये में घूम सकती हैं एक साथ ये 5 शहर

आप 7000 रुपये में एक साथ इंडिया के ये 5 शहर घूम सकती हैं और वो भी सफर के दौरान बिना कंजूसी किए। दरअसल 'भारत दर्शन टूरिस्ट ट्रेन' के बाद अब IRCTC ने 'आस्था सर्किट स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन' की शुरुआत की है।
IRCTC की इस शुरुआत के जरिए कम बजट में टूर पैकेजे लोगों को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस बार IRCTC ऐसा पैकेज लेकर आया है जिसमें आप केवल 7000 रुपये में इंडिया के फेमस 5 शहर घूम सकती हैं।
7000 रुपये का ट्रेवल पैकेज
IRCTC लेकर आया है कि केवल 7560 रुपये प्रति व्यक्ति के खर्च में 7 रात और 8 दिन का टूर पैकेज जिसमें 5 जगहों की सैर करवायी जाएगी। टूर की शुरुआत दरभंगा से होगी और यह टूर 15 से 22 अक्टूबर 2018 के बीच जारी रहेगा।
8 दिन में 5 शहरों की सैर
इस खास टूर पैकेज का नाम सूफी सर्किट रखा गया है और इसमें लखनऊ, दिल्ली, अजमेर, आगरा और फतेहपुर सीकरी जैसे डेस्टिनेशन्स की सैर करवायी जाएगी। बाकी के पैकेजे की तरह इसमें भी ट्रेन के सफर के अलावा होटल में ठहरना और ब्रेकफस्ट, लंच और डिनर 3 वक्त का खाना शामिल है। वैसे तो इस टूर की शुरुआत दरभंगा से हो रही है लेकिन आप चाहें तो दरभंगा के अलावा मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर छपरा, गोरखपुर या सीवान में से किसी भी जगह से ट्रेन ले सकती हैं।
सूफी सर्किट पैकेज
यह टूर पैकेज सूफी सर्किट है फतेहपुर सीकरी, औलिया की दरगाह, लखनऊ में इमामबारा और जामा मस्जिद, दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह, लाल किला, कुतुब मीनार और जामा मस्जिद की सैर, अजमेर में दरगाह शरीफ की सैर, आगरा में ताजमहल और आगरा फोर्ट की सैर कराई जाएगी।
7000 रुपये में आगरा, लखनऊ, दिल्ली, अजमेर और फतेहपुर सीकरी ये पांच जगह एक साथ घूमने का मौका मिला है देर किस बात की घूम आइए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।