दुबई में पार्टनर के साथ हनीमून मनाने पर कितना आएगा खर्चा, जानें

सपनों का शहर दुबई जहां हर कोई एक बार तो जरूर जाना चाहता है। यहां की साफ-सुथरी सड़कें, बड़ी-बड़ी बिल्डिंग और चमचमाते बीच वाकई हर किसी को आकर्षित करते हैं। लगभग हर हनीमून कपल दुबई जाना चाहता है, लेकिन बजट की वजह से वह प्लान कैंसिल कर देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह दुबई घूमने का खर्चा निकाल नहीं पाते, उन्हें लगता है कि दुबई जाना उन्हें महंगा पड़ सकता है। लेकिन अब आपको दुबई के खर्चे के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसमें आप आसानी से दुबई घूम कर वापस आ सकते हैं।
भारत से दुबई जाने का कुल खर्चा

अगर आप दिल्ली से दुबई जा रहे हैं, तो आप हनीमून का प्लान पीक टाइम पर न बनाएं। क्योंकि ऐसे टाइम पर दुबई के लिए फ्लाइट आपको महंगी पड़ सकती है। अगर आप मार्च महीने में फ्लाइट लेते हैं, तो आपके प्रति व्यक्ति फ्लाइट टिकट पर 12000 रुपये के करीब लगाने होंगे। यह केवल दुबई जाने का खर्चा है। आने के लिए फिर से आप फ्लाइट लेंगे तो आपको फिर से 12 हजार के करीब टिकट के लिए देने होंगे पर लगाने होंगे। (IRCTC से Tour Package कैसे बुक करें)
- अप्रैल के आखिरी हफ्ते में फ्लाइट टिकट सस्ती है। यह आपको 8000 रुपये के करीब मिल जाएगी।
- इस तरह दो लोगों पर फ्लाइट से आने-जाने का खर्चा 32000 रुपये के करीब आएगा।
इसे भी पढ़ें- बाली में घूमने पर आएगा बस 20 हजार खर्चा, कम बजट में इस तरह करें ट्रिप प्लान
- खाने का खर्च- अगर आप होटल में खाना खाते हैं, तो आपको यह महंगा पड़ सकता है। आप स्ट्रीट फूड खाते हैं, तो आप एक हफ्ते के ट्रिप में 10 से 15 हजार रुपये खाने पर खर्च करेंगे।
- होटल का खर्च- होटल आपको 3 हजार से 4 हजार रुपये में आसानी से मिल जाएंगे। आप इसे ऑनलाइन ही बुक कर लें। इस तरह अगर आप होटल पर एक दिन का 5 हजार लगाते हैं, तो इस हिसाब से 6 दिनों के लिए होटल पर आपको 30 हजार रुपये देने होंगे।
इसे भी पढ़ें- मात्र 5000 में पूरा हो जाएगा कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर, नए साल पर इस तरह करें प्लानिंग
- दुबई में घूमने के लिए आप कैब करने की बजाय मेट्रो से ट्रैवल कर सकते हैं। यह आपको बेहद सस्ता पड़ेगा। आप 6 दिन तक दुबई घूमने के लिए 15 से 20 हजार रुपये लगाएंगे।
- आप दुबई में ऐसी जगह घूमने जा सकते हैं, जहां एंट्री फीस फ्री है। (दिल्ली से हो रही है IRCTC के इन पैकेज की शुरुआत)
- इस तरह आप 32000 फ्लाइट+ 15000 खाना+ 30000 होटल+ 15000 घूमने के खर्चे पर लगाने के बाद कुल 92000 में दुबई में घूम कर आ सकते हैं। अगर आप अपने खर्चों पर कंट्रोल करते हैं, तो यह ट्रिप आप 80 हजार रुपये में भी पूरा कर सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।