मुंबई देता है लड़कियों की ज़िन्दगी जीने की आज़ादी – मोना सिंह

मोना सिंह का कहना है मुंबई एक ऐसी जगह है जहां आपको कोई जज नहीं कर रहा। मुझे लगता है कि मुंबई में लड़कियां खुलकर जीती हैं और ऐसी आज़ादी किसी और शहर में नहीं है।
Updated:- 2018-08-21, 11:23 IST
mona singh travel story article

सालों से इस बात पर लोग बहस कर रहे हैं कि मुंबई बेहतर है या दिल्ली? इस सवाल के जवाब में कई लोग मुंबई की साइड लेते हैं तो कई लोग दिल वाली दिल्ली को पसंद करते हैं। और कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें मुंबई का वड़ा पाव भी पसंद है और दिल्ली के छोले कुलचे भी। इसी बारे में हाल ही में हमारी बात हुई अभिनेत्री मोना सिंह से जिन्हें मुंबई से बहुत प्यार है।

mona singh travel story inside

मोना का कहना है कि उन्हें मुंबई सिर्फ इसलिए नहीं पसंद क्यूंकि यहाँ वो रहती हैं, उन्हें मुंबई इसलिए भी पसंद है क्यूंकि यह सभी को अपनाती है, दुनिया भर से जो भी कोई यहाँ आता है वो इसे पूरी तरह अपनाती है। आइये जानते हैं, मुंबई और दिल्ली के बारे में और क्या कहती हैं मोना-

रात को 3 बजे भी सेफ है मुंबई

mona singh travel story inside

मोना ने कहा कि हम दिल्ली भी कई सालों तक रहे हैं। और मुझे याद है कि जब भी हम फैमिली कहीं बाहर से देर रात घर लौटते थे तो दूसरे दिन आस पड़ोस के लोग पूछ लेते थे कि कहाँ गए थे। यही नहीं कितनों की खिड़कियां तो रात को भी खुल जाती थी हमें देखने के लिए। लेकिन, मुंबई इन सभी चीज़ों से दूर है। मुंबई में अगर अकेली लड़की भी कहीं जा रही है तो किसी को कोई मतलब नहीं है। मैं कई बार रात को 3 बजे घर आती हूँ तो मेरी माँ बिलकुल टेंशन नहीं लेती क्यूंकि वो जानती है कि यह शहर लड़कियों के लिए काफी सेफ है।

लड़कियां खुल कर जीती हैं अपनी ज़िन्दगी मुंबई में

mona singh travel story inside

मोना आगे कहती हैं कि मुंबई एक ऐसी जगह है जहां आपको कोई जज नहीं कर रहा। यहाँ लड़कियां भी रात भर काम करती हैं और उनके साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होता। कैसे भी कपड़े पहन सकती हैं, कोई भी जॉब कर सकती हैं। कॉर्पोरेट जॉब से लेकर जिम ट्रेनर तक लड़कियां होती हैं। मुझे लगता है कि मुंबई में लड़कियां खुलकर जीती हैं और ऐसी आज़ादी किसी और शहर में नहीं है।

 

मोना कहती हैं कि वो पर्सनली पार्टीज़ करना पसंद नहीं करती मगर मुंबई की सबसे ख़ास बात है कि यहाँ के लोग कहीं भी पार्टी कर लेते है। सड़क के किनारे खड़े होकर भी लोग बर्थडे केक्स काटते हैं और मेरी तरह हाउस पार्टीज़ का भी मज़ा लूटते हैं। मेरे घर आये दिन पार्टी होती है और किसी न किसी के घर पर पार्टी होती है तो ही मैं जाती हूँ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।