थाईलैंड और मालदीव जाने का है प्लान तो आपके लिए ये बड़ी खुशखबरी

अगर आप इन दिनों थाईलैंड और मालदीव घूमने जाने का प्लान बना रही हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल दिल्ली और मुंबई से थाईलैंड और मालदीव जाना आसान बनने वाला है।
दिल्ली या मुंबई से थाईलैंड और मालदीव जाने के लिए पहले कोई डायरेक्ट एयरलाइन नहीं थी लेकिन अब पहली बार होगा जब कोई इंडियन एयरलाइन कंपनी फुकेट और माले के लिए सीधी उड़ान उपलब्ध कराने जा रही है।
इंडियन एयरलाइन शुरू करेगी डायरेक्ट फ्लाइट
इंडियन एयरलाइन कंपनी गो एयर 8 अक्टूबर से दिल्ली और मुंबई से फुकेट और माले के बीच डायरेक्ट फ्लाइट सेवा शुरू कर रही है। शुरुआत में कंपनी बेहद कम किराए में यह सेवा देने जा रही है।
बता दें कि इसमें दोनो तरफ का किराया 17,999 रुपए से शुरू है। अभी तक दिल्ली से माले जाने के लिए फ्लाइट कोच्चि या फिर कोलंबों में रुकती थी जहां से कनेक्टिंग फ्लाइट मिलती थी। ऐसा करने में टूरिस्ट्स के 2 घंटे खराब हो जाते थे। अगर ऐसे में कनेक्टिंग फ्लाइट की वेटिंग कभी ज्यादा होती थी तो 2 घंटे से ज्यादा का समय भी लग जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
Read more: ये हैं वो 5 वजह जिस कारण बॉलीवुड स्टार्स मालदीव जाते हैं छुट्टियां मनाने
इस फ्लाइट के साथ ही गो एयर ऐसी उन 5 इंडियन एयरलाइन में शामिल हो जाएगी जो अब इंटरनेशनल रूट पर उड़ान भरती हैं।
बेंगलुरु से भी शुरू होगी सेवा
दिल्ली और मुंबई से थाईलैंड और मालदीव के लिए डायरेक्ट फ्लाइट सेवा शुरू करने के बाद बेंगलुरु से भी ये फ्लाइट शुरू की जाएगी। बेंगलुरु से फुकेट और माले की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने पर काम चल रहा है और जल्द इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
दिल्ली से हफ्ते में 2 फ्लाइट
दिल्ली से फुकेट और माले के लिए हफ्ते में दो बार फ्लाइट ऑपरेट होंगी जबकि मुंबई से हफ्ते में तीन बार इन दोनो शहरों के लिए फ्लाइट ऑपरेट होंगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।