मेट्रो के किराए में मिलेगा 20% का डिस्काउंट, बस समझनी होगी 1 सेकंड की अहमियत

क्या आप जानती हैं आपको मेट्रो के किराए में 20% का डिस्काउंट मिल सकता है, लेकिन आपको समझनी होगी 1 सेकंड की अहमियत। अब आप हैरान हो रही होंगी कि ये 1 सेकंड से 20% का डिस्काउंट कैसे मिल सकता है ? सच में आपको सिर्फ 1 सेकंड की अहमियत समझने भर से ही मेट्रो के किराए में 20% का डिस्काउंट मिल सकता है। चलिए हम आपको बताते हैं कैसे।
ये तो आपको पता होगा कि 10 अक्टूबर से फेज-2 के तहत मेट्रो का किराया 10 रुपये तक बढ़ गया है। हाल ही मेें DTC के अधिकारियों नेे माना हैै कि मेट्रो के किराए में इजाफा होने के बाद DTC बसों में हर रोज की राइडरशिप में औसतन 1 लाख का इजाफा हुआ है। कुछ दिन ऐसे भी रहे हैं जब राइडरशिप में डेढ़ लाख से ज्यादा का इजाफा भी देखा गया है। डीटीसी में रोजाना लगभग 32 लाख लोग सफर करते हैं, उनके पास केवल 3944 बसें हैं और इनमें से लगभग 3700 से 3800 बसें ही सड़कों पर उतरती हैं। राइडरशिप बढ़ने के बाद DTC का profit भी बढ़ा होगा।
Read more : Low Budget में भी आप घूम सकती हैं India की ये 6 जगह
मेट्रो के किराए ने बढ़ाई DTC की राइडरशिप
ऐसे में साफ है कि जब मेट्रो का किराया बढ़ने के बाद DTC की राइडरशिप बढ़ी है तो दिल्ली मेट्रो की राइडरशिप कम हुई होगी जिससे DMRC के profit में कमी हुई है। ऐसे में DMRC अपने स्मार्ट कार्ड यूजर को 20% डिस्काउंट हासिल करने के लिए स्मार्ट तरीके सुझा और समझा रहा है। DMRC पैसेंजरों को अवेयर करने में लगा है कि छोटी सी प्लानिंग के साथ किस तरह स्मार्ट कार्ड यूजर अपने पैसे बचा सकते हैं। महज 1 सेकंड से मेट्रो पैसेंजर को 20% का डिस्काउंट मिल सकता है।
Image Courtesy: Delhimetrorail
20% डिस्काउंट पाने के लिए DMRC के ये rules करने होंगे follow
DMRC के नए नियम के अनुसार 20% डिस्काउंट पाने के लिए टाइमिंग का ध्याम रखना होगा। लोगों को अवेयर करने के लिए DMRC यूट्यूब, मेट्रो स्टेशन पर होर्डिंग का सहारा ले रही है। DMRC के अधिकारियों का मानना है कि अगर पैसेंजर डिस्काउंट का फंडा अच्छी तरह समय लेते हैं तो उससे मेट्रो यूजर की संख्या फिर बढ़ने की उम्मीद रहेगी। ऐसे में नॉन पीक आवर टाइम तय किया गया है। अगर पैसेंजर टाइम खत्म होने से महज एक सेकंड पहले भी एंट्री करते हैं तो उन्हें 20% डिस्काउंट मिलेगा। Sunday को 50% तक का डिस्काउंट लिया जा सकता है क्योंकि इस दिन मेट्रो का किराया कम रखा गया है। ऐसे में अगर कोई पैसेंजर 11.59 पर मेट्रो कार्ड को मशीन पर टच करता है तो उसे 10% की छूट मिलेगी लेकिन वह 12 बजे के बाद यानी 12.01 बजे अपना स्मार्ट कार्ड मशीन पर टच करेगा तो उसे 20% छूट मिलेगी। वहीं शाम को यह छूट 4.59 तक रहेगी, इसके बाद फिर से पीक आवर्स शुरू होने पर छूट घटकर 10% तक हो जाएगी।
ध्यान रखिए मेट्रो के पीक और नॉन पीक आवर्स
पीक आवर्स : सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक
नॉन पीक आवर्स : पीक आवर्स को छोड़कर कोई भी समय।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।