herzindagi

Low Budget में भी आप घूम सकती हैं India की ये 6 जगह

कुछ ladies को घूमने का शौक तो बहुत होता है लेकिन पैसों की तंगी की वजह से उन्हें बार—बार अपना plan cancel करना पड़ता है। अगर आप भी घूमने की शौकीन हैं, लेकिन जेब इजाजत नहीं दे रही तो tension मत लें। आज हम आपको India की 6 ऐसी जगह बता रहे हैं जहां आप low budget में अकेले भी घूम सकती हैं। अब जैसे दिल्ली की ही बात करें तो यहां आप सिर्फ 1500 रूपये में आराम से घूम सकती हैं। फैशन की मायानगरी मुंबई भी ज्यादा महंगा नहीं है। यहां भी आप सिर्फ 600 रूपये में घूम सकती हैं। इसी तरह आइए जानते हैं कम पैसों में आप कहां-कहां घूम सकती हैं।

Rashmi Upadhyay

Her Zindagi Editorial

Updated:- 05 Sep 2017, 12:09 IST

दिल वालों की 'दिल्ली'

Create Image : Image Courtesy : Pinteret

दिल वालों की दिल्ली simple होने के बावजूद अपने आप में एक खास जगह है। यहां कोने-कोने में दिवानगी और आजादी बसती है। अगर आपका बजट कम है तो आप दिल्ली का इंडिया गेट, लाल किला, कुतुब मीनार और अक्षरधाम मंदिर जैसी और भी कई जगह घूम सकते हैं।

कसोल 'हिमाचल प्रदेश'

Create Image : Image Courtesy : Tripoto

हिमाचल प्रदेश में बसा एक छोटा सा शहर कसोल, लोगों की भीड़-भाड़ से अलग है। यहां हर वक्त tourists का crowd रहता है। यहां के बड़े बड़े पहाड़, बहती नदियां और शांत माहौल लोगों को काफी attract करते हैं। आप सिर्फ 5 हजार रुपए में कसोल घूम सकती हैं। 

मायानगरी 'मुंबई'

Create Image : Image Courtesy : Shaggyl3y.blogspot.com

मुंबई दूर से दिखने में बहुत महंगी और हाईफाई लगती है। लेकिन ऐसी है नहीं। अमीर लोगों के साथ ही Low Budget वाले लोग भी मुंबई घूम सकते हैं। ये सच है कि खाने-पीने को जोड़कर आप मुंबई आराम से 1500 रूपये में घूम सकती हैं।

ऋषिकेश 'उत्तराखंड'

Create Image : Image Courtesy : Thrillophilia

उत्तराखंड की सबसे पवित्र जगह में से एक ऋषिकेश को आप सिर्फ 3 हजार रुपये में घूम सकती हैं। ऋषिकेश में गंगा नदी में होने वाली राफ्टिंग यहां की USP है। अगर आप कुछ दिन यहां रुकना चाहते हैं, तो वो भी possible है। 150 रुपए में 1 दिन के लिए आप यहां रुक सकते हैं। 

लैंसडाउन 'उत्तराखंड'

Create Image :

अगर आप उत्तराखंड के असली पहाड़ और नेचुरल ब्यूटी देखना चाहते हैं तो लैंसडाउन चले जाएं। इस जगह की खास बात यह है कि यहां आपको हर वक्त tourists की भीड़ मिलेगी। यहां रहना और खाना भी बहुत सस्ता है। आप 3 से 4 हजार रुपये में यहां घूम सकते हैं।

अमृतसर 'पंजाब'

Create Image :

पंजाब का अमृतसर सिखों की पाक जगह में से एक है। अमृतसर घूमने के लिए आपकी जेब में सिर्फ 3 से 4 हजार रूपये होने चाहिए। आपको यहां 600 से लेकर 1000 रूपये में होटल मिल जाएंगे। यहां स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग और वाघा बॉर्डर घूमने की अच्छी जगह हैं।