दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, इन रूट्स पर चलेगी बस 3 कोच वाली मेट्रो

दिल्ली में लोग बिना मेट्रो के सफर करने के बारे में सोच भी नहीं सकते। क्योंकि, लंबी दूरी की यात्रा इससे कम समय में और सस्ते में हो जाती है। मेट्रो एक ऐसा साधन जो समय की बचत करता है और हर वर्ग के लिए अच्छा है। यही कारण है कि आज दिल्ली में मेट्रो सिर्फ एक ट्रांसपोर्ट सिस्टम नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। इसलिए दिल्ली के लोगों के लिए मेट्रो के बिना दिनचर्या की कल्पना करना थोड़ा मुश्किल है। मेट्रो के प्रति लोगों की सहूलियत देखते हुए डीएमआरसी भी लगातार लोगों के लिए नई-नई सुविधाएं लेकर आ रहा है। हाल ही, में दिल्ली मेट्रो की तरफ से पॉड होटल की सुविधा शुरू हुई थी। इसके बाद आप दिल्ली मेट्रो में 3 कोच वाली मेट्रो आने की भी बात चल रही है।
दिल्ली मेट्रो की 3 कोच वाली मेट्रो में मिलने वाली सुविधा (3 Coach Delhi Metro Facility)

यह देश की पहली सबसे कम कोच वाली मेट्रो होगी। इसके शुरू होने के बाद यह देश की अनोखी मेट्रो कहलाएगी, क्योंकि आज से पहले इतने कम कोच वाली मेट्रो अभी तक नहीं चली है। यह सुविधा दिल्ली मेट्रो परियोजना के चौथे चरण का हिस्सा है। इसमें एक कोच में लगभग 300 लोग यात्रा कर सकते हैं। इस तरह से 3 कोच में कुल 900 यात्री सफर कर पाएंगे। इससे यात्रियों को आराम दायक मेट्रो सफर करने का मौका मिलेगा।
3 कोच वाली मेट्रो किन रूट्स पर चलेगी? (Which Routes Delhi's 3 Coach Metro Run?)

दिल्ली की 3 कोच वाली मेट्रो अभी लाजपत नगर से साकेत के बीच चलाई जाएगी। इसमें यात्री बिना किसी परेशानी के इंटरचेंज भी कर सकेंगे, जिससे वह अगर मेट्रो बदलना भी चाहते हैं, तो परेशानी नहीं होगी। इसे चलाने का उद्धेश्या खास तौर पर शहरी यात्रा को आसान बनाना है। माना जा रहा है कि 3 कोच वाली मेट्रो की टिकट सस्ती हो सकती है, क्योंकि यह आस-पास के इलाकों तक ही यात्रा करेगी।
- लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक तक कुल आठ स्टेशन होंगे।
इसे भी पढ़ें-Delhi Metro: अब वन दिल्ली ऐप पर भी ऐसे खरीद सकते हैं मेट्रो टिकट
दिल्ली में 3 कोच वाली मेट्रो क्यों लाई जा रही है? (Why Delhi Starting a 3 Coach Metro?

3 कोच वाली मेट्रो लाने का मकसद डीएमआरसी के अनुसार यात्रियों की जरूरतों को देखना है। दरअसल, लंबी दूरी वाली मेट्रो में भीड़ बहुत ज्यादा होती है। ऐसे में जिन लोगों को आस-पास के स्टेशनों तक सफर करना होता है, वह भी मेट्रो में भीड़ अधिक होने की वजह से स्ट्रगल करते हैं। क्योंकि, एक ही मेट्रो में दूर-दूर तक सफर करने वाले लोग यात्रा करते हैं। लेकिन जब कम कोच और कम दूरी वाली मेट्रो चलाई जाएगी, तो लंबी दूरी वाले लोग इस मेट्रो में सफर नहीं करेंगे। ऐसे में जो लोग शहर में ही यात्रा करना चाहते हैं, वह मेट्रो में बिना किसी परेशानी के यात्रा कर पाएंगे। इसमें यात्रियों को लगातार मेट्रो सेवाएं मिलती रहेगी।
इसे भी पढ़ें-मेट्रो से सफर करते समय नहीं समझ आता है प्लेटफॉर्म नंबर, तो ये टिप्स करें फॉलो
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
- दिल्ली में 3 कोच वाली मेट्रो कितने स्टेशन के बीच चलेगी?
- 3 कोच वाली दिल्ली मेट्रो को लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक तक चलाया जाएगा। इसमें कुल 8 स्टेशन होंगे।
- दिल्ली की 3 कोच वाली मेट्रो
- साल 2028 तक 3 कोच वाली मेट्रो शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।