Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:29 AM IST

भूटान के हैं अनोखे नियम-कायदे, ट्रिप पर जाने से पहले पढ़ लें ये 5 बातें

भूटान में भारतीयों को काफी पसंद किया जाता है इसलिए यहां पर उनके लिए नियम कायदे कुछ अलग हैं। अगर आप भूटाने जाने के लिए सोच रही हैं तो यह टिप्‍स जरूर पढ़ लें।
Updated:- 2018-08-30, 15:16 IST
Bhutan have different rules for Indian travelers

भारत का पड़ोसी देश होने के साथ भूटान बेहद खूबसूरत देश भी है। इस देश की खूबसूरती को निहारने के लिए लोग दूर-दूर के देशों से यहां पर आते हैं। भारतीयों के बीच भी भूटान जाने का बहुत क्रेज है। मगर, इस देश के नियम-कायदे बहुत ही अलग हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस देश में आज भी राजा का कानून चलता है। इसलिए यहां के नियम कायदे भी राजा के मुताबिक होते हैं। भुटान में भारतीयों को काफी पसंद किया जाता है इसलिए यहां पर उनके लिए नियम कायदे कुछ अलग हैं। अगर आप भूटाने जाने के लिए सोच रही हैं तो यह टिप्‍स जरूर पढ़ लें। 

Bhutan have different rules for Indian travelers

पासपोर्ट/वीजा की जरूरत नहीं 

अगर भारत से भूटान जाना हो तो आप प्‍लेन की जगी सड़क मार्ग से भी इस देश में एंट्री पा सकते हैं। इसके लिए आपको न तो पासपोर्ट की जरूरत है और न ही वीजा की। सड़क मार्ग से अगर आप भूटान जा रही हैं तो आपको केवल पर्मिट की जरूरत होती है। यह पर्मिट भूटान सरकार का इमिग्रेशन डिपार्टमेंट देता है। फुंटशोलिंग में भूटान के परमिट का दफ्तर बना हुआ है। यह दफ्तर हर सुबह 9 बजे खुल जाता है। शनिवार और रविवार को भुटान सरकार द्वारा पूरे देश में छुट्टी घोषित की गई है इसलिए यह परमिट ऑफिस केवल सोमवार से शुक्रवार ही खुलता है। 

Bhutan have different rules for Indian travelers

फैमिली के साथ ही जा सकते हैं भूटान 

दूसरी सबसे महत्‍वपूर्ण बात यह है कि भारतीयों को भूटान में एंट्री पाने के लिए पूरी ट्रिप प्‍लान करनी होती है और यहां पर वे सोलो ट्रिप नहीं कर सकते हैं। ट्रिप के लिए उन्‍हें अपनी पूरी फैमिली यहां अपने पार्टनर को लेकर जाना होता है। वैसे भूटान जाने के लिए परमिट आप कोलकाता में बने भूटानी दूतावास से भी ले सकती हैं। 

Bhutan have different rules for Indian travelers

नहीं चलता आधार कार्ड 

भारत में भले ही आपके सारे काम आधार कार्ड को दिखा कर हो जाते हों मगर भूटान जा रही हैं तो अपना वोटर आईडी या फिर पैन कार्ड जरूर रख लें क्‍योंकि भूटाने में आपका आधार कार्ड काम नहीं करता है। अगर आप घूमने के लिए भूटान जा रही हैं तो आप एक परमिट से 15 दिन तक भूटाने में बिना रोक-टोक रह सकती हैं और घूमफिर सकती हैं मगर जो लोग भारत से भूटान में काम के परपस से जाते हैं उन्‍हें 6 महीने एक साल तक का परमिट दिया जाता है। 

Bhutan have different rules for Indian travelers

कैश लेकर जाएं भूटान 

भूटान की करंसी और भारत की करंसी की वैल्‍यू में ज्‍यादा फर्क नहीं है। अच्‍छी बात यह है कि भुटान में भारतीय करंसी चल जाती है। मगर, ऐसा केवल कुछ शहरों में होता है। अगर आप भूटान जा रही हैं तो पहले से रुपए को भूटान करंसी में चेंज करा लें। अगर आप ऐसा नही करती हैं तो भुटान में एक बार एटीएम से पैसे निकालने में 200 रुपए ट्रांजिट चार्ज लग जाता है। साथ ही भूटान में लोग 500 और 2000 के नोट लेने में आनाकानी भी करते हैं। 

 

आसानी से मिल जाता है इंडियन फूड 

भूटान में भारतीयों को खाने पीने की कोई दिक्‍कत नहीं होती क्‍योंकि यहां पर इंडियन फूड बहुत ही आसानी से मिल जाता है। यहां भारत में आने वाली सारी सब्जियां मिलती हैं और यहां आपको इंडियन थाली भी आसानी से किसी भी होटल में खाने को मिल जाएगी। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।