Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:36 AM IST

दिव्यांग यात्रियों को फ्लाइट में मिलती हैं ये खास सुविधाएं

दिव्यांग यात्रियों के लिए फ़्लाइट में कुछ ख़ास सुविधा का बंदोबस्त किया जाता है। चलिए जाने इसके बारे में
Updated:- 2023-12-20, 13:14 IST
special services for handicapped passengers

दिव्यांगजनों के यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए एयरलाइंस ने कुछ ख़ास दिशा निर्देश बना रखा है। ऐसे में दिव्यांग यात्री एयरलाइन से यात्रा करते हैं तो वह इन ख़ास सुविधा का लाभ आसानी से उठा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि दिव्यांग यात्रियों को फ्लाइट में क्या- क्या सुविधा दी जाती है। साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि यह सुविधा आपको कैसे कैसे मिल सकती हैं। 

व्हीलचेयर की सुविधा

एयरलाइंस ही यात्री को व्हीलचेयर साथ में ले जाने की अनुमति देता है। हालांकि इसकी जानकारी टिकट बुक करने के दौरान ही देनी होती है। ऐसे में एयरलाइंस पहले से ही उनकी चीज़ों का बंदोबस्त कर देते हैं। व्हीलचेयर को वह अलग से अच्छे से पैक करके डेस्टिनेशन तक पहुंचाते हैं। यह जिम्मेदारी पूरे तरीक़े से एयरलाइन की होती हैं। 

एयरपोर्ट से फ्लाइट में बैठने की सुविधा

how to get the cheap flights with google flights

दिव्यांग पैसेंजर के लिए डिपार्चर फ्लाइट तक जाने की सुविधा एयरलाइन देती है। इसके साथ ही दिव्यांग पैसेंजर को फ्लाइट में बैठाने और फ्लाइट से उतारकर एयरपोर्ट तक छोड़ने की सुविधा भी एयरलाइंस देती है। केवल दिव्यांग यात्रियों के लिए यह सुविधा लेने पर एक भी रुपये एयरलाइंस आपको चार्ज नहीं करता है।

इसे भी पढ़े: ये एयरलाइन्स मानी जाती हैं Luxurious, हर कोई देखता है इनमें बैठने का सपना

किन बातों का ध्यान रखें

यह सुविधा दिव्यांग व्यक्तियों को तभी मिल पाएगी जब वह टिकट बुक करते समय इसकी जानकारी पहले ही दे देंगे। एयरलाइंस को हर एक चीज पहले से बंदोबस्त करना होता है। अगर आप पहले से जानकारी देते हैं तो आपको एयरपोर्ट पर पहुंचते ही सारी सुविधा मिल जाएगी। इसके अलावा कई एयरलाइंस दिव्यांग पैसेंजर को एक असिस्टेंट भी देते हैं। अगर आप ख़ुद के लिए असिस्टेंट बुक करना चाहते हैं तो आप पैसे देकर भी बुक कर सकते हैं। टिकट बुक करते समय आपको इन सभी चीज़ों को ध्यान में रखते हुए ही टिकट बुक करना चाहिए।

इसे भी पढ़े: फ्लाइट लेने से पहले एयरपोर्ट पर बिल्कुल भी न करें ये काम

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 


Image Credit - Instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।