दिल्ली से 1-डे ट्रिप के लिए बेस्ट है आगरा, मानसून में बेहद खूबसूरत लगती हैं ये जगहें

अगर आप दिल्ली की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक लेना चाहती हैं और ऐसी जगह घूमने जाना चाहती हैं जहां इतिहास, खूबसूरती और अच्छा खाना तीनों साथ मिल जाएं, तो आप आगरा जा सकती हैं। यहां जाने के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि आपको कई दिनों की छुट्टी लेने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आप एक दिन में आप आगरा की कई मशहूर जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं।
मानसून में तो यहां का मौसम और खूबसूरती दोनों ही राहत पहुंचाने वाले होते हैं। ऐसे में अगर आप दिल्ली से एक दिन की छोटी ट्रिप प्लान कर रहीं हैं, तो आगरा जा सकती हैं। हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-
दिल्ली से कितना दूर है आगरा?
आपको बता दें कि आगरा में सिर्फ ताजमहल ही देखने वाली जगह नहीं है। यहां मुगल दौर से जुड़ी कई शानदार इमारतें, बगीचे और दूसरी जगहें भी हैं। जिनके पास समय की कमी होती है, वो यहां की ट्रिप जरूर प्लान करते हैं। इसकी दो वजहें हैं। पहला तो ये कि दिल्ली से आगरा ज्यादा दूर नहीं है। इसकी दूरी करीब 230 से 240 किलोमीटर है। दूसरा यहां घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं। दिल्ली से आगरा रोड ट्रिप या टेन से जाया जा सकता है। अगर सुबह जल्दी निकलें तो दिनभर घूमकर वापस दिल्ली आ सकती हैं। यानी इसके लिए होटल में स्टे भी नहीं करना होगा।
-1787037626027.webp)
आगरा में सबसे पहले देखें ताजमहल
आगरा जाकर ताजमहल न देखें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। सफेद संगमरमर से बना यह मकबरा मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था। यह यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में भी शामिल है। मानसून में अगर मौसम बारिश वाला हो या बादल छाए हों, तो ताजमहल का नजारा और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। इसके आसपास बने बगीचे भी मौसम की वजह से हरे-भरे नजर आते हैं। इसलिए अगर आप फोटो क्लिक करने की शौकीन हैं, तो यहां जरूर जाएं।
यह भी पढ़ें- ताजमहल से कम नहीं इनका जादू! ये हैं भारत के शाही मुगल गार्डन, जिनकी खूबसूरती आज भी करती है कायल
ताजमहल के बाद जाएं आगरा फोर्ट
लाल बलुआ पत्थर से बना यह बड़ा सा फोर्ट भी यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में शामिल है। कभी यह मुगल बादशाहों के लिए सत्ता और रहने की जगह हुआ करता था। आज आपको इस किले के अंदर बड़े आंगन, महल, मस्जिद और मुगल दौर की कई चीजें देखने को मिलेंगी। बता दें कि यह ताजमहल से ज्यादा दूर भी नहीं है।
-1787037673534.webp)
मेहताब बाग में मिलेगा ताज का अलग नजारा
अगर आपको भीड़ से थोड़ा दूर बैठकर ताजमहल देखना पसंद है, तो मेहताब बाग जा सकती हैं। यह यमुना नदी के दूसरी तरफ बना मुगल गार्डन है और यहां से ताजमहल का काफी सुंदर व्यू दिखता है। इस गार्डन को मूनलाइट गार्डन भी कहा जाता है। मानसून में यहां की हरियाली और नदी के आसपास का नजारा बहुत सुंदर लगता है।
बेबी ताज भी देख सकती हैं आप
अगर आपकी ट्रिप का टाइम थोड़ा मैनेज हो जाए तो इत्माद-उद-दौला का मकबरा भी देखा जा सकता है। इसे आमतौर पर बेबी ताज कहा जाता है। यहां सफेद मार्बल, डिजाइन और जाली का काम इसकी ही खासियत है। यह जगह उन लोगों को खासतौर पर पसंद आती है जिन्हें भीड़भाड़ वाली जगह नहीं पसंद होती है।
-1787037755567.webp)
घूमने के साथ आगरा का खाना भी ट्राई करें
आपको बता दें कि आगरा सिर्फ ऐतिहासिक इमारतों के लिए ही मशहूर नहीं है। यहां का लोकल खाना भी आप ट्राई कर सकती हैं। एक दिन की ट्रिप में घूमने के बीच लोकल मार्केट में रुककर कुछ खाने-पीने का मजा भी जरूर लें। अगर शॉपिंग का मन है तो आप आपको यहां बहुत कुछ मिल जाएगा।
मानसून में ट्रिप प्लान करते समय रखें ये बातें
मानसून में आगरा घूमने का प्लान बना रही हैं तो मौसम देखकर ही जाएं। पूरे दिन का शेड्यूल बहुत टाइट न रखें, ताकि बारिश होने पर थोड़ा समय इधर-उधर किया जा सके। एक दिन की ट्रिप के लिए आप ऐसा प्लान बना सकती हैं-
- सुबह: दिल्ली से आगरा के लिए निकलें
- पहला डेस्टिनेशन: ताजमहल
- दूसरा डेस्टिनेशन: आगरा फोर्ट
- दोपहर: खाना और थोड़ा आराम
- शाम: मेहताब बाग
- समय बचे तो: इत्माद-उद-दौला या लोकल मार्केट
- रात: दिल्ली के लिए वापस निकलें
यह भी पढ़ें- ताजमहल देखने के बाद जरूर खाएं आगरा की मशहूर 'चिम्मनलाल पूड़ी', खाते ही बार-बार आने का करेगा दिल
इस तरह अगर आप प्लानिंग करेंगी तो बिना ज्यादा छुट्टी लिए आगरा की एक अच्छी 1-डे ट्रिप हो सकती है। बस बारिश के मौसम में छाता, रेनकोट और फोन के लिए वाटरप्रूफ कवर साथ में जरूर रखें।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Source- https://www.incredibleindia.gov.in/en/uttar-pradesh/agra
Image Credit-Incredible india
- आगरा का मशहूर लोकल खाना क्या है?
- आगरा में पेठा, बेदमी पूरी, भल्ला और मुगलाई कबाब बहुत मशहूर हैं।
- दिल्ली से आगरा सबसे जल्दी कैसे पहुंचें?
- वंदे भारत या गतिमान एक्सप्रेस ट्रेन और यमुना एक्सप्रेसवे से सबसे जल्दी पहुंच सकती हैं।
- ताजमहल किस दिन बंद रहता है?
- ताजमहल हर हफ्ते शुक्रवार के दिन पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद रहता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।