Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:50 AM IST

अकेली महिला यात्री ध्यान दें, ट्रेन के टॉयलेट के अंदर भी होता है 'इमरजेंसी सिस्टम', इस तरह करें यूज

यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए महिलाओं को कुछ जरूरी सुरक्षा नियमों की जानकारी रखना जरूरी है। थोड़ी-सी सतर्कता आपको बड़ी परेशानियों से बचा सकती है। आपके से आज कोई घटना नहीं घटी है, तो इसका अर्थ यह बिलकुल नहीं है कि आप सेफ्टी नियमों के बारे में जानकारी न लें। इन जरूरी बातों से आप केवल अपनी नहीं, बल्कि दूसरों की भी मदद कर सकती हैं।
Updated:- 2026-06-15, 20:04 IST
train toilet safety emergency button and helpline number for women safety

ट्रेन में सफर करना आज भी महिलाओं के लिए उतना सुरक्षित नहीं है। हर दिन ऐसे कोई न कोई केस देखने और सुनने को मिल जाते हैं, जिसमें महिलाओं के साथ छेड़छाड़ या गलत व्यवहार करने की कोशिश की जाती है। कई बार ऐसा हो सकता है कि आप ट्रेन में बाथरूम जाने के लिए अपनी सीट से उठें और कोई व्यक्ति आपका पीछा करने लगे। ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय सतर्क रहना जरूरी है। अगर आपको लग रहा है कि किसी व्यक्ति की हरकतें ठीक नहीं है और वह पीछा करते हुए बाथरूम तक भी पहुंच गया है, तो समय रहते इसकी शिकायत रेलवे से कर दें। यह आप कैसे कर सकती हैं, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।

ट्रेन के टॉयलेट में भी होता है इमरजेंसी अलार्म

कई महिलाओं को इसके बारे में पता ही नहीं है कि ट्रेन में भी रेलवे इमरजेंसी अलार्म बटन देता है। अब इसे लगभग हर ट्रेन में जरूरी कर दिया गया है। इसकी मदद से अगर आप कभी ट्रेन में फंस भी जाती हैं, तो भी सहायता ले सकती हैं। यह बटन लाल रंग का होता है, जिसपर इमरजेंसी अलार्म लिखा होता है। आप इसे आसानी से पहचान लेंगी। ऐसा अक्सर होता है, जब महिलाएं बाथरूम जाते हुए अपना फोन लेकर जाना भूल जाती हैं। ऐसी स्थिति में आप इसकी मदद ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Night Journey के लिए ट्रेन में किस सीट को माना जाता है सबसे बेस्ट? जानें

Train safety for women

रेलवे हेल्पलाइन नंबर भी लिखा जाता है

आप आस-पास ध्यान से देखेंगी, तो आपको रेलवे का हेल्पलाइन नंबर भी लिखा हुआ नजर आएगा। अगर इंटरनेट नहीं चल रहा है और हेल्पलाइन नंबर सर्च नहीं कर पा रही हैं, तो आस-पास डिब्बे पर नजर डालें। आपको रेलवे हेल्पलाइन 139 नजर आ जाएगा। इसपर कॉल करके आप अपनी परेशानी बता सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- IRCTC Vikalp Scheme: वेटिंग टिकट की टेंशन होगी खत्म, जानें कैसे 'विकल्प' फीचर आपको दिला सकता है दूसरी ट्रेन में कन्फर्म सीट?

Train safety for women

शोर मचाने से डरे नहीं

अगर आपको हेल्पलाइन नंबर से सहायता नहीं मिल पाई है, तो आप फौरन शोर मचाना शुरू कर दें। आप टॉयलेट में डस्टबिन, डिब्बे या जेन स्प्रे को दरावजे पर तेज-तेज मारें और साथ में मदद-मदद चिलाएं। दरवाजा, तब तक न खोले, जब आपको किसी की मदद की आवाज बाहर से सुनाई न दे। आप इन चीजों को करने से हिचकिचाएं नहीं, क्योंकि छोटी सी लापरवाही, आपके लिए जिंदगी भर का सबक बन सकती है। इसके साथ ही महिलाएं टिकट बुकिंग के दौरान सीट सिलेक्शन भी ध्यान से करें। सीट से जुड़ी जानकारी आपको पता होनी चाहिए, क्योंकि आपको दिक्कत नहीं होगी। 

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।