Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:53 AM IST

ट्रेन में मिल गई है मिडल बर्थ? बोर होने के बजाय इन 3 तरीकों से सफर को बनाएं यादगार

भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, रात के समय ही मिडल बर्थ की सीट यात्री खोल सकता है। यात्रियों के बीच आपसी समझ और सहयोग मिल जाए, तो उन्हें सीट खोलने का मौका मिल भी जाता है, ल
Updated:- 2026-03-30, 16:28 IST
3 hacks will make your journey easier for those travelling on middle seat on train

ट्रेन में ऑनलाइन टिकट बुक की है और मिडल सीट मिल जाए, तो हर यात्री का दिमाग खराब हो जाता है। वह पहले ही यह सोच बैठते हैं कि सफर अब खराब ही होगा। खासकर लंबे सफर के दौरान मिडल सीट मिलना और भी ज्यादा खराब अहसास करवाता है। क्योंकि, इसमें आपकी सीट पर आपका ही हक नहीं होता। आप केवल रात में ही सीट को खोल पाती हैं। दिन के समय ऊपर के यात्री भी नीचे की सीट पर बैठते हैं और उन्हें भी नीचे ही बैठना पड़ता है, जिससे पूरे सफर में उन्हें कोई प्राइवेसी नहीं लगती। ऐसे में कई लोग सफर शुरू होने से पहले ही यह सोच लेते हैं कि उनका पूरा सफर खराब होने वाला है, अगर आप भी ऐसा सोचती हैं, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि मिडल बर्थ के लोग भी कैसे अपने ट्रेन का सफर मजेदार बना सकते हैं।

म्यूजिक और पॉडकास्ट का मजा लें

बीच की सीट मिल गई है और आपको लोगों के साथ सीट शेयर करने में मजा नहीं आ रहा है, तो पहले ही आप फोन में म्यूजिक और पॉडकास्ट डाउनलोड करके ले जाएं। आप चाहें, तो फिल्में भी देख सकती हैं, क्योंकि इसमें कब समय निकल जाएगा आपको पता भी नहीं चलेगा। इसके साथ ही आप सबसे ऊपर वाली सीट के साथी से मदद ले सकती हैं। अक्सर ऊपर की सीट के यात्री भी नीचे आकर बैठ जाते हैं, ऐसे में उनकी सीट खाली रहती है, इसलिए आप उनकी सीट पर पूरे दिन आराम से लेटकर फिल्में देख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Rail Ticket Cancellation Rules: रेलवे का नया टिकट कैंसिलेशन नियम क्या है? जानें इससे यात्रियों को फायदा होगा या नुकसान

train travel tips

किताब या ई-बुक पढ़ें

आप अपने साथ बुक्स ले जा सकती हैं, स्टोरी बुक्स पढ़ने से भी पूरा सफर कब खत्म हो जाता है, पता नहीं लगता। एक अच्छी नॉवेल, मोटिवेशनल बुक या ट्रैवल स्टोरी आपके सफर को खास बना सकती है। आजकल फोन में भी बुक पढ़ने का ऑप्शन आने लगा है, फ्री में आप इसे डाउनलोड करक सेव रखें और रास्तें में पढ़ें।

middle seat train journey

वीडियो बनाएं और एडिट करें

सफर को अच्छा बनाने के लिए आप व्लॉगिंग कर सकती हैं। इसका फायदा यह है कि आप वीडियो बनाकर, खाली समय में ट्रेन में एडिट कर लें। आप चाहें, तो सफर से पहले ही कई सारी वीडियो शूट कर लें और ले जाएं। इसके बाद इसे धीरे-धीरे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करें। जिन लोगों को वीडियो बनाना पसंद है, उन्हें पता है कि इसे एडिट करने में बहुत ज्यादा समय जाता है।

इसे भी पढ़ें- Night Journey के लिए ट्रेन में किस सीट को माना जाता है सबसे बेस्ट? जानें

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।