सांता क्लॉज क्रिसमस पर बच्चों को क्यों देते हैं गिफ्ट?

क्रिसमस हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। भारत के लोग ही नहीं बल्कि कई देश के लोग इस त्यौहार को काफी धूमधाम से मनाते हैं। बता दे कि क्रिसमस पर हम कई चीजें करते हैं। जैसे कि क्रिसमस पर हम चर्च जाते हैं। करीबी दोस्त के साथ पार्टी करते हैं। वहीं क्रिसमस पर सांता क्लॉज बच्चों के गिफ्ट देते हैं। कई लोग आज भी इस बात से अनजान हैं कि आखिर क्यों सांता क्लॉज बच्चों को गिफ्ट देते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताने वाले हैं।
सांता क्लॉज कौन है
संत निकोलस को ही हम सांता क्लॉज के नाम से जानते हैं। संत निकोलस अच्छे परिवार से तालुक रखते हैं। ऐसे में वह गरीबों की काफी ज्यादा मदद करते हैं। बता दे कि संत निकोलस का जन्म ईसा मसीह की मौत के 280 साल बाद हुआ था। वह प्रभु यीशु में गहरी आस्था रखते हैं। संत निकोलस को हम कई नामों से पुकारते हैं। वह आज से नहीं बल्कि कई सालों से ही बच्चों की मदद करते आ रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें:क्रिसमस के मौके पर इन 2 तरीकों से तैयार करें सेंटा कैप
सांता क्लॉज करते हैं बच्चों से प्यार
बता दे कि संत निकोलस प्रभु यीशु के भक्त है। ऐसे में यीशु बच्चों को काफी ज्यादा प्यार करते थे। उसी प्रकार सांता क्लॉज भी बच्चों से काफी ज्यादा प्यार करते हैं। संत निकोलस बच्चों को गिफ्ट देना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में वह उन बच्चों को खासकर गिफ्ट देते हैं जो खुद से अपने लिए कुछ खरीद नहीं सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:क्या आप जानते हैं कौन हैं सांता क्लॉस और क्या है उनकी कहानी?
सांता क्लॉज रात में ही गिफ्ट क्यों देते है
सांता क्लॉज बच्चों को रात के समय में ही गिफ्ट क्यों देते हैं। सांता क्लॉज ऐसा इसलिए करते है क्योंकि वह नहीं चाहते हैं कि कोई उन्हें पहचाने। सांता क्लॉज आज से नहीं बल्कि कई सालों से बच्चों को तोहफा दिया करते हैं। इस सफेद दाढ़ी वाले खुशमिजाज आदमी की कहानी 280 ईस्वी के दौरान तुर्की में शुरू हुई थीं। वह घूम- घूम कर बच्चों लोगों की मदद किया करते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।