herzindagi
rose stem turning red and black

गुलाब के तने काले और लाल रंग के नजर आ रहे हैं, तो हो सकते हैं ये 3 कारण

पौधों की जड़ें लाल होता देख लोग अधुरी जानकारी होने की वजह से गमले में ज्यादा पानी और खाद डालने लगते हैं। इससे पौधों की जड़ें ठीक होने की बजाय और भी ज्यादा खराब होने लगती है।   
Editorial
Updated:- 2024-07-11, 17:26 IST

अब गर्मी खत्म हो गई है और मानसून शुरू हो गया है। ऐसे में पौधों का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। जिस तरह से हमारा शरीर हर मौसम में अलग-अलग तरह की जरूरतें मांगता है, ठीक उसी तरह पौधों का भी ख्याल अलग-अलग तरह से रखना पड़ता है।

कई बार देखा जाता है कि गुलाब के पौधों के पत्ते लाल और काले रंग के नजर आने लगते हैं। लेकिन कई बार पौधों की तने भी लाल-काले रंग की नजर आने लगती है। इसे देखने के बाद पौधों से प्यार करने वाले लोगों को चिंता होने लगती है। उन्हें लगता है कि उनका पौधा खराब होने लगा है। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं, तो आप गलत हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पौधों के तनों का अचानक लाल और काले पड़ने की क्या वजह है। 

गुलाब के तने लाल क्यों हो रहे हैं?

rose brown

गुलाब के तनों के लाल होने के 2 कारण हैं। पहला कारण गुलाब के पौधे को रोसेट रोग लगना हो सकता है। इसे आप एक वायरस की तरह समझ सकते हैं, क्योंकि यह पौधों में फैलता जाता है। यह वायरस पौधों पर तब फैलता है, जब गुलाब की पत्तियों या तने को खाने लगते हैं। इसका पता आपको तब चलेगा, जब पौधे की तने आपको मोटी और लाल रंग की नजर आने लगेंगी।  पत्ते टेढ़े-मेढ़े या पीले होने लगे, तो आप इसका पता लगा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- गुलाब की पत्तियां होने लगी हैं लाल, हो सकते हैं ये 3 कारण

गुलाब के तने लाल होने का दूसरा कारण

rose plant care

गुलाब के तने और पत्तियां लाल और भूरे रंग की तब नजर आती है, जब पौधे का विकास होता है। नए तने और नए पत्ते इसी तरह दिखाई देते हैं। इसलिए इसका पहचान करना जरूरी है। अगर आपको पौधों के पत्ते लाल और ताजा नजर आ रहे हैं, तो इससे आप समझ सकते हैं कि यह किसी बीमारी का संकेत नहीं है। जब पौधा अच्छे से बड़ा होगा, तो ये तने और पत्ते हरे रंग के हो जाएंगे। गुलाब के पौधों का ख्याल रखने के लिए आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- Rose Plant: आपको पता है गुलाब का पौधा लगाने का सही समय क्या है?

 

गुलाब के तने काले क्यों हो रहे हैं?

अगर गुलाब के पौधों के तने काले नजर आ रहे हैं, तो आप समझ सकते हैं कि पौधों में कुछ समय बाद नए पत्ते और नए फूल नहीं आएंगे। क्योंकि ये तने पौधों के विकास को रोकते हैं। इसलिए अगर आपको पौधों के तने काले दिख रहे हैं, तो आप इसकी छटाईं कर दें। इससे पौधों के तनों की शुरुआत फिर से होगी। इसके अलावा आप पौधों पर नजर रखें कि इसमें किसी तरह का कोई रोक न हो। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।