हर देश में शादी अलग तरीके से की जाती है। अब आप भारत में होने वाली शादी को ही देख लिजिए। शादियों में एक से बढ़कर एक रस्म निभाई जाती है। कभी रिबन कटिंग होती है तो कभी वरमालापहनाई जाती है।
शादी की सारी रस्मों में से एक रस्म जूते चुराने की भी होती है। हालांकि इसके पीछे का कारण क्या है इस बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।यही कारण है कि हम आपको इस आर्टिकल में जूते चुराने की रस्म के बारे में बताएंगे। आइए कारण जानने से पहले यह जानने की कोशिश करते हैं कि यह रस्म होती कब है।
पूरी शादी के दौरान दूल्हे ने अपने जूते पहन रखे होते हैं लेकिन फेरों के लिए जूते उतारने पड़ते हैं। मंडप पर दूल्हा जैसे ही जूते उतारकर बैठता है लड़की वालों की तरफ से कोई जूते चुरा लेता है।इसके बाद दूल्हे को जूते वापस लेने के लिए पैसे देने पड़ते हैं। आजकल चूंकि सभी लोग इस रस्म के बारे में जानते हैं इसलिए बहुत से दूल्हे पहले से ही अपने जूतों को छुपा देते हैं। (आखिर घोड़ी पर क्यों बैठता है दूल्हा?)
इसे भी पढ़ेंःआखिर क्यों हमेशा उम्र में बड़े लड़के से शादी करने का रहा है प्रचलन
जूते चुराने की रस्म के पीछे अलग-अलग कारण बताए जाते हैं। कहा जाता है कि किसी भी व्यक्ति के जूते उसके बारे में बहुत कुछ बता देते हैं। ऐसे में दुल्हन की बहन जूते चुराकर ही अपने जीजाजी का टेस्ट लेती हैं। देखना यह होता है कि दूल्हा कितनी समझदारी के साथ अपने जूते वापस लेता है।
फेरों के बाद सभी विदाई को लेकर भावुक होते हैं। ऐसे में दूल्हे के जूते चुराने की रस्म से सारा माहौल खुशनुमा हो जाता है और सभी खिलखिला उठते हैं। इस रस्म के दौरान लड़के और लड़की वालोंके बीच में 2 टीम बंट जाती है और खूब हंसी-मजाक चलता है।
इसे भी पढ़ेंःआखिर किसे दिया जाता है शादी का पहला कार्ड? जानें
View this post on Instagram
इस रस्म के दौरान दोनों परिवारों के बीच बातचीत होती है जिससे रिश्ते बेहतर होते हैं। दोनों परिवार के लोग आपस में एक दूसरे से बात करते हैं जिससे आगे के लिए भी उनकी पहचान हो जाती है।इससे साफ हो जाता है कि भारत में शादी के दौरान होने वाली अन्य रस्मों की तरह जूते चुराई की रस्म के पीछे भी कुछ विशेष कारण है। (एक ऐसा गांव जहां सफेद कपड़े में विदा होती है नई-नवेली दुल्हन)
बता दें कि आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी इस रस्म का खूब आनंद लेते हैं।उम्मीद है आपको जूते चुराई की रस्म के पीछे का कारण समझ आया होगा। अगर आप शादी के दौरान होने वाली किसी और रस्म के बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंटसेक्शन में सवाल करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit:pictureme_india/Instagram, Quora
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।