आखिर क्यों हमेशा उम्र में बड़े लड़के से शादी करने का रहा है प्रचलन

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि क्यों हमेशा उम्र में बड़े लड़के से शादी करने का प्रचलन रहा है।
Updated:- 2022-09-22, 18:05 IST
image

शादी हर किसी की जिंदगी का एक अहम पल होता है। हमारे देश में शादी को एक पर्व की तरह माना जाता है। ज्यादातर लोग धूमधाम से शादी करते हैं। अक्सर घरवाले शादी से पहले लड़के और लड़की की उम्र पर काफी विचार करते हैं। अगर बात करें शादी में उम्र के अंतर की तो कई कपल्स की शादी में उनके पति की उम्र पत्नी से ज्यादा होती है।

शादी में उम्र का अंतर कितना होना चाहिए इस पर लोगों के कई विचार होते हैं इस लेख में हम आपको बताएंगे कि क्यों हिंदू ग्रंथों के अनुसार शादी के लिए लड़के की उम्र ज्यादा होनी चाहिए। 

क्यों करी जाती है बड़े उम्र वाले लड़के से शादी?

 

WHY MEN ARE OLDER THAN WOMEN IN MARRIAGES

आपको बता दें कि शादी करने के लिए लड़के और लड़की के मैच्योरिटी लेवल में फर्क होता है। इसलिए ज्यादातर घरवाले लड़की की उम्र से बड़ा लड़का ढूढ़ते हैं। आपको बता दें कि लड़कियों में रिस्पांसिबिलिटी की फीलिंग शादी से पहले आ जाती है इसलिए उनके साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने के लिए बड़ी उम्र के लड़कों से शादी करी जाती है।

ताकि लड़का भी अपनी उम्र अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह समझ पाए। इसके साथ ही यह भी देखा गया है कि यदि पति उम्र में बड़ा होता है तो पत्नी उसके डिसीजन को रिस्पेक्ट करती है और दोनों के बीच प्यार व सम्मान भी रहता है।इसके साथ-साथ दोनों एक-दूसरे को इमोशनल सपोर्ट भी ज्यादा अच्छी तरह से करते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: रिलेशनशिप को रखना है मजबूत तो अपने पार्टनर को इन स्थितियों में बिल्कुल मैसेज ना करें

ग्रंथों के अनुसार क्या है मान्यता?

आपको बता दें कि शादी को लेकर हिंदू ग्रंथों में भी कई मान्यताएं है जिसमें बताया गया है कि बड़ी उम्र वाले लड़के से शादी करने से दोनों के बीच सम्मान की भावना तो रहती ही है साथ ही पति-पत्नी एक दूसरे का संकट के समय सहयोग भी कर पाते हैं।

हिन्दू ग्रंथों में विवाह का अर्थ विशेष रूप से वहन करना होता है। शास्त्रों में यह बताया गया है कि अगर व्यक्ति विवाह नहीं करता है तो वह पितृऋण नहीं चुका सकता है। इसलिए विवाह को ग्रंथों में विशेष महत्व मिलता है। आपको बता दें कि हिन्दू सार्त्रों के अनुसार अगर लड़के की लड़की से अधिक होती है तो दोनों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और घर परिवार में सुख - शांति बनी रहती है। 

इसे भी पढ़ेंः पार्टनर के साथ लड़ाई भी मजबूत बना सकती है आपका रिश्ता

तो यह थी जानकारी विवाह से जुड़ी हुई। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

Image Credit-freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।