Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:28 AM IST

आखिर घोड़ी पर क्यों बैठता है दूल्हा? जानने के लिए पढ़ें

शादी के दौरान होने वाली घुड़चढ़ी के पीछे एक दिलचस्प कारण छिपा है। इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताएंगे। 
Updated:- 2022-09-27, 13:05 IST
image

भारत में होने वाली हर एक शादी बहुत खास होती है। शादी के दौरान तरह-तरह के रीति रिवाज निभाए जाते हैं और खूब मौज मस्ती की जाती है। शादी की तैयारी से लेकर शादी के बाद तक दूल्हा-दुल्हन की हर एक चीज का खास ध्यान रखा जाता है।

अब आप दूल्हे की एंट्री ही देख लिजिए। दूल्हा हमेशा घोड़ी पर बैठकर एंट्री करता है। आप कहेंगे कि इसमें देखने वाला क्या है? चूंकि भारत में होने वाली लगभग हर शादी में दूल्हा घोड़ी पर बैठकर ही आता है। हालांकि इसके पीछे की वजह के बारे में हम कभी जानते हैं। आइए जानते हैं क्यों हमेशा दूल्हा घोड़ी पर बैठकर ही आता है।

सालों से चलती आ रही है परंपरा 

groom on horse

अगर आप अपने घर में मौजूद किसी भी शादी की एल्बम को देखेंगे तो पाएंगे कि दूल्हा हमेशा से ही घोड़ी पर बैठकर आता है। इतना ही नहीं फिल्मों में भी हमें इसी तरह के सीन देखने के लिए मिलते हैं। बता दें कि इसके पीछे एक विशेष कारण है। (इन 5 वीडियो में देखिए दूल्हा-दुल्हन की जबरदस्त लड़ाई)

इसे भी पढ़ेंः एक ऐसा गांव जहां सफेद कपड़े में विदा होती है नई-नवेली दुल्हन

घोड़ी पर बैठना एक टेस्ट की तरह है

दरअसल शादी से पहले हमारी देखभाल के लिए माता-पिता हर वक्त मौजूद होते हैं। पर शादी के बाद हम खुद अपना एक परिवार बनाते हैं। ऐसे में हमारे सामने बहुत अलग-अलग परिस्थितियां आती हैं। इसी को देखते हुए दूल्हे का घोड़ी पर चढ़ने का टेस्ट लिया जाता है। कहा जाता है कि जो दूल्हा घोड़ी पर चढ़ गया वो सारी जिम्मेदारियों को निभा पाएगा।

धार्मिक कारण भी जानें

कहा जाता है कि राम द्वारा 'अश्वमेघ-यज्ञ' के लिए भी एक घोड़े का इस्तेमाल किया गया था। घोड़े पर बैठने का मतलब है कि हम चुनौती स्वीकार कर रहे हैं। साथ ही रामायण और महाभारत के दौरान भी कई बार उल्लेख किया गया है कि कैसे बड़े-बड़े युद्धों के लिए घोड़ों के इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि घोड़े पर नियंत्रण करना इंद्रियों पर नियंत्रण करने के समान है।

इसे भी पढ़ेंः बेहद खास है भारतीय शादियों के रीति-रिवाज

घोड़े के बजाए घोड़ी पर क्यों

groom on hourse ritual

शादी की रस्म में घोड़े की जगह घोड़ी का प्रयोग किया जाता है क्योंकि घोड़ी को घोड़े से अधिक चंचल माना जाता है। घोड़ी की सवारी करना यह दर्शाता है कि आदमी ने अपने बचकाना व्यवहार पर नियंत्रण हासिल कर लिया है और वह जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार है।

 

उम्मीद है आपको दूल्हे की घोड़ी पर बैठने के पीछे की वजह अब समझ आ गई होगी। अगर आप शादी से जुड़े किसी और रीति रिवाज के बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।